मुजफ्फरपुर: सादे लिबास में पुलिस की पैनी नजर, हथियार सहित युवक गिरफ्तार बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: ऑटो चालक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार अब नहीं मिलेगा ‘रेटॉल पेस्ट’… बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑनलाइन-ऑफलाइन बिक्री पर पूरी तरह रोक नीतीश कुमार का नया आशियाना: 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास का लिया जायजा Bihar News: संदिग्ध हालात में युवक का शव बरामद, कनौजी स्टेडियम के पास मिली लाश; जांच में जुटी पुलिस अब मिनटों में तय होगा सफर, बख्तियारपुर से मोकामा तक बदलने वाली है तस्वीर पति के बाद अब ससुर की जिम्मेदारी? हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, जानिए किन हालात में मिलेगा गुजारा भत्ता
04-May-2023 12:54 PM
By First Bihar
PATNA: गोपालगंज के तत्कालीन डीएम जी. कृष्णैया हत्याकांड में उम्रकैद का सजा पाए पूर्व सांसद आनंद मोहन की रिहाई को लेकर छिड़े विवाद के बीच उनके विधायक बेटे चेतन आनंद की शादी बुधवार को धूमधाम के साथ संपन्न हो गई। बेटे की शादी में पूर्व सांसद एक अलग ही अंदाज में दिखे। शादी की महफिल में आनंद मोहन के सिंगर के रूप में नजर आए और पत्नी लवली आनंद ने उनका भरपूर साथ दिया। आनंद मोहन के इस अनोखे अंदाज की खूब चर्चा हो रही है।
दरअसल, पूर्व सांसद आनंद मोहन के विधायक बेटे चेतन आनंद की बुधवार को देहरादून में धूमधाम से संपन्न हो गई। इस शादी में आनंद मोहन के परिवार के साथ साथ खास गिने चुने लोग ही शामिल हुए। देहरादून के कैनाल रोड स्थित Luxuria Farm बाय सॉलिटेयर में इस शाही शादी को लेकर खास इंतजाम किए गए थे। शादी के समारोह एक एक ऐसी तस्वीर भी सामने आई है जिसको देख हर कोई हैरान है। चेतन आनंद ने क्रीम कलर की शेरवानी और दुल्हन आयुषी ने मैरून रंग का लहंगा पहना था। आनंद मोहन ने पिंक कलर की नेहरू जैकेट पहनी हुई थी। आनंद मोहन बेटे की शादी में बेहद खुश नजर आ रहे थे।
बेटे चेतन आनंद की शादी में आनंद मोहन ने पत्नी संग जाए गाने
— FirstBiharJharkhand (@firstbiharnews) May 4, 2023
आजकल तेरे मेरे प्यार के चर्चे...@ChetanAmohanRJD @NitishKumar @yadavtejashwi @RJD_BiharState @RJDforIndia pic.twitter.com/vXUkRSPo0D
शाही शादी के वायरल हो रहे एक वीडियो में पूर्व सांसद आनंद मोहन खास अंदाज में नजर आए। शादी के मौके पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में आनंद मोहन एक मझे हुए सिंगर की तरह गाना गाते नजर आए। इसमें उनकी पत्नी लवली आनंद ने उनका पूरा साथ दिया। शादी में गाना गा रही एक सिंगर के साथ आनंद मोहन और लवली आनंद ने “आज कल तेरे मेरे प्यार के चर्चे हर जुबान पर...सबको मालूम है और सबको खबर हो गई” गाकर महफिल में चार चांद लगा दिए। 1:27 सेकेंड के इस वीडियो में दोनों पति-पत्नी के साथ पूरा परिवार काफी खुश नजर आ रहा है।