बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम
19-Mar-2024 08:08 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार की नियोजित शिक्षकों को राज्य कर्मी का दर्जा देने के लिए सक्षमता परीक्षा 6 मार्च को खत्म हो गई है। बिहार बोर्ड की और से 26 फरवरी 2024 से 01 मार्च 2024 तक एवं दिनांक 06 मार्च 2024 को CBT के माध्यम से आयोजित सक्षमता परीक्षा के आंसर की को आज जारी कर दिया जाएगा।अभ्यार्थी बोर्ड के इस वेबसाइट https://www.bsebsakshamta.com पर जाकर देख सकते हैं।
आयोग के तरफ से पत्र जारी कर कहा गया है कि अभ्यार्थी बोर्ड के वेबसाइट पर जाकर 21 मार्च तक आंसर की पर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने के लिए संबंधित अभ्यर्थियों को 50 रुपए प्रति प्रश्न शुल्क निर्धारित किया गया है। जिनका उन्हें भुगतान करना होगा। इससे पहले 2 मार्च से लेकर 5 मार्च तक ली गई परीक्षा का आंसर की बिहार बोर्ड की और से जारी किया गया था।
वहीं, यह सक्षमता परीक्षा प्रदेश के 9 जिलों में कुल 52 कंप्यूटर परीक्षा केंद्र पर आयोजित किया गया था। शिक्षा विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार 2 लाख 21 हजार 255 अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा का फॉर्म भरा था। वही आपत्ति दर्ज करने के बाद इसके आगे की सभी प्रक्रिया होने के बाद 23 फरवरी को रिजल्ट जारी किया जा सकता है।
मालूम हो कि, इस सक्षमता परीक्षा का आयोजन दो शिफ्ट में किया गया था। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 10:00 बजे से लेकर दोपहर 12:00 तक हुई थी। दूसरे पाली में रिपोर्टिंग टाइम दोपहर 1:30 बजे से लेकर गेट क्लोजिंग टाइम दोपहर 2:30 बजे तक निर्धारित की गई है। परीक्षा 3:00 बजे से शाम 5.30 परीक्षा चलेगी। इस परीक्षा में सात श्रेणी में कुल 59 विषयों की परीक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित की जाएगी। परीक्षा में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं थी। इनमें पहली से पांचवीं में एक विषय में छठी से आठवीं में आठ विषयों की परीक्षा हुई थी। इसके अलावा माध्यमिक (नवमीं से दसवीं) में 19 विषयों और उच्च माध्यमिक (11वीं से 12वीं) में 31 विषयों की परीक्षाली गई थी।