बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन वैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहास फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना Bihar Board : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी: डिजिलॉकर पर ऐसे मिनटों में देखें मैट्रिक मार्कशीट, जानें पूरा तरीका बिहार बोर्ड परीक्षा में टॉपर्स फैक्ट्री ने किया कमबैक, टॉप 10 की लिस्ट में स्टेट टॉपर पुष्पांजलि समेत तीन स्टूडेंट
29-Jun-2024 09:14 AM
By First Bihar
PATNA : जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक दिल्ली में आज सुबह शुरू होगी। दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में आयोजित हो रही राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक को ले राजनीतिक गलियारे में यह चर्चा है कि बतौर राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार कुछ महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं।
दरअसल, जदयू के लिए राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के नाम का ऐलान किया जा सकता है। इसके पीछे यह तर्क दिया जा रहा कि नीतीश कुमार की व्यस्तता आने वाले समय में विधानसभा चुनाव को लेकर बढ़ेगी। ऐसे में वह किसी युवा नेता को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बना सकते हैं। किसी को राष्ट्रीय स्तर पर संगठन का दायित्व दिए जाने की भी चर्चा है।
वहीं, राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के पहले जदयू के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक होगी। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव, सचिव व अन्य पदाधिकारी इस दौरान मौजूद रहेंगे। इस बैठक के तुरंत बाद राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शुरू होगी। इस बैठक में मुख्य रूप से नीतीश कुमार का संबोधन होगा।
उधर, जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में एक साथ कई मुद्दों पर विमर्श होगा। इनमें सबसे महत्वपूर्ण संपन्न हुए आम चुनाव में जदयू के परफॉर्मेंस की भी समीक्षा होनी है। जिन सीटों पर जदयू की हार हुई और जहां से जीते वहां किस तरह से पार्टी का परेशानी हुई, कोर वोट बैंक किस तरह से काम किया और गठबंधन के घटक दलों का सहयोग किस स्तर पर रहा इस पर भी राष्ट्रीय कार्यकारिणी में चर्चा प्रस्तावित है।