ब्रेकिंग न्यूज़

पुजारी हत्याकांड! में बड़ा फैसला, दो महिला समेत 3 दोषियों को उम्रकैद की सजा बार-बार नियम तोड़ने वालों पर सख्ती: 52 हजार ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन/रद्द करने का निर्देश Bihar Budget 2026-27: दिल्ली मुंबई के बाद अब देश के इस राज्यों में बनेगा बिहार भवन, बजट भाषण में सरकार का एलान; जानिए ख़ास बातें Bihar Budget 2026-27 : जानिए बिहार बजट में किस विभाग को मिला कितना पैसा, कौन रहा सबसे आगे तो कौन पीछे Bihar Budget 2026-27 : बिहार के विकास और सामाजिक कल्याण के लिए 3.47 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश; रोजगार -नौकरी समेत इन चीजों पर होगा अधिक फोकस Bihar Budget 2026 : ज्ञान- ईमान- विज्ञान-अरमान-सम्मान, पांच संकल्पों पर चल रही सरकार, 3 लाख 47 हजार करोड़ का बजट Bihar Budget Session : वित्त मंत्री विजेंद्र यादव थोड़ी देर में पेश करेंगे आम बजट, लाल सूटकेस लेकर पहुंचे सदन Patna News: पटना में स्नातक पैरामेडिकल छात्रों का प्रदर्शन, स्टाइपेंड व कैडर गठन की उठी मांग Patna News: पटना में स्नातक पैरामेडिकल छात्रों का प्रदर्शन, स्टाइपेंड व कैडर गठन की उठी मांग Patna bullet train : वाराणसी से पटना का सफर सिर्फ 1 घंटे में! बिहार को पहली बुलेट ट्रेन की सौगात, सिलीगुड़ी तक चलेगी

राजकीय सम्मान के साथ आज होगा रघुवंश प्रसाद सिंह का अंतिम संस्कार, पैतृक गांव में दी जाएगी अंतिम विदाई

राजकीय सम्मान के साथ आज होगा रघुवंश प्रसाद सिंह का अंतिम संस्कार, पैतृक गांव में दी जाएगी अंतिम विदाई

14-Sep-2020 07:15 AM

PATNA :  पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ रघुवंश प्रसाद सिंह का पार्थिव शरीर आज पटना से वैशाली ले जाया जाएगा. सोमवार को 9:30 बजे पटना स्थित कौटिल्य नगर से उनके आवास से उनका पार्थिव शरीर को हाजीपुर-लालगंज बाजार होते हुए वैशाली गढ़ ले जाने का कार्यक्रम निर्धारित है. 

यहां पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा  और फिर वहां से हाजीपुर और जढुआ बाजार होते हुए उनके पैतृक आवास वैशाली के पानापुर पहेमी (शाहपुर) के लिए यात्रा शुरू होगी. जहां उन्हें राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी. 



बता दें कि पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ रघुवंश प्रसाद सिंह राजद एक कद्दावर नेता माने जाते थे. वह आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बेहद करीबी थे.  तबीयत खराब होने के बाद रघुवंश प्रसाद सिंह को दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था. रघुवंश प्रसाद सिंह एम्स के आईसीयू में भर्ती थे. दो दिन पहले उनकी तबीयत बिगड़ गई थी. बताया जा रहा है कि सांस लेने में परेशानी होने के बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसके बाद उनका निधन हो गया.