बिहार में बड़ा रेल हादसा टला: चलते-चलते अचानक दो भागों में बंट गई मालगाड़ी, बेपटरी होने से बची Bullet Train: बुलेट ट्रेन से बदल जाएगी बिहार की तस्वीर, नई कनेक्टिविटी और रोजगार के खुलेंगे द्वार; इन जिलों को होगा सीधा लाभ Bullet Train: बुलेट ट्रेन से बदल जाएगी बिहार की तस्वीर, नई कनेक्टिविटी और रोजगार के खुलेंगे द्वार; इन जिलों को होगा सीधा लाभ Top Five Tourist Place: 50 की उम्र से पहले घूमने लायक हैं यह 5 अद्भुत जगहें, जाकर घूम आइए.. बदल जाएगा नजरिया Top Five Tourist Place: 50 की उम्र से पहले घूमने लायक हैं यह 5 अद्भुत जगहें, जाकर घूम आइए.. बदल जाएगा नजरिया Bihar News: अब बिहार में बनेंगे AK47 से लेकर कई तरह के अत्याधुनिक हथियार, डिफेंस कॉरिडोर और सेमीकंडक्टर पार्क का एलान Bihar News: अब बिहार में बनेंगे AK47 से लेकर कई तरह के अत्याधुनिक हथियार, डिफेंस कॉरिडोर और सेमीकंडक्टर पार्क का एलान Bihar News: बिहार की धरती पर पहली बार टिशु कल्चर तकनीक से होगी केसर की खेती, इस यूनिवर्सिटी ने हासिल किया पेटेंट Bihar News: बिहार की धरती पर पहली बार टिशु कल्चर तकनीक से होगी केसर की खेती, इस यूनिवर्सिटी ने हासिल किया पेटेंट Patna Crime News: पटना में दिनदहाड़े कारोबारी पर फायरिंग, डिलीवरी बॉय ने चलाई गोली
07-Jul-2021 07:38 AM
PATNA : मोदी कैबिनेट का विस्तार आज शाम 6 बजे होने जा रहा है। कैबिनेट में नए मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी जबकि कई मंत्रियों की छुट्टी भी हो सकती है। हालांकि अब तक विस्तार में शपथ लेने वाले मंत्रियों के नाम पर आधिकारिक मुहर नहीं लग पाई है लेकिन बावजूद इसके माना जा रहा है कि आज शाम लगभग 17 से 22 मंत्री शपथ लेंगे। मोदी मंत्रिमंडल में पहले से शामिल कई मंत्रियों के विभागों में कटौती भी की जा सकती है।
आज होने वाले मंत्रिमंडल विस्तार में बिहार से कई चेहरे शामिल किए जा सकते हैं। जनता दल यूनाइटेड से केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले चेहरों को लेकर अभी भी संशय बरकरार है जबकि कई चेहरे ऐसे हैं जिन पर मुहर तय मानी जा रही है। ज्योतिरादित्य सिंधिया और असम के पूर्व मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल का मंत्री बनना लगभग तय माना जा रहा है। इसके अलावा चर्चा है कि वरुण गांधी को भी कैबिनेट में जगह दी जा सकती है। आपको बता दें कि मौजूदा कैबिनेट में कुल 53 मंत्री हैं और नियमों के मुताबिक मोदी सरकार के मंत्रियों की संख्या 81 तक हो सकती है।
उत्तर प्रदेश में चुनावी साल को देखते हुए यहां से सबसे ज्यादा चेहरों को मंत्री बनाया जा सकता है। अपना दल की नेता अनुप्रिया पटेल का मंत्री बनना लगभग तय है। मोदी सरकार युवाओं को और महिलाओं को कैबिनेट में ज्यादा प्रतिनिधित्व देने की तरफ आगे बढ़ेगी। बिहार से मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले जिन नामों की चर्चा है उनमें आरसीपी सिंह, पशुपति पारस और सुशील कुमार मोदी का नाम काफी वक्त से चल रहा है लेकिन सियासी दांवपेच के बीच कौन शपथ ले पाएगा यह देखना दिलचस्प होगा।