ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / महाराष्ट्र में सरकार पर सस्पेंस खत्म, शिवसेना, कांग्रेस-NCP आज कर सकती है सरकार...

महाराष्ट्र में सरकार पर सस्पेंस खत्म, शिवसेना, कांग्रेस-NCP आज कर सकती है सरकार बनाने का एलान

22-Nov-2019 07:23 AM

MUMBAI: लंबे चले सियासी ड्रामे के बाद महाराष्ट्र में सरकार पर सस्पेंस खत्म होता दिख रहा है. महाराष्ट्र में सरकार बनाने को लेकर शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस के बीच सहमति बन गई है. आज शिवसेना के साथ कांग्रेस और एनसीपी की सरकार का एलान हो सकता है.


देर रात शिवसेना चीफ उद्धव ठाकरे और एनसीपी चीफ शरद पवार के बीच बैठक हुई. इस बैठक में आदित्य ठाकरे और संजय राउत भी मौजूद थे. बताया जा रहा है कि इस मुलाकात में शिवसेना की एनसीपी के साथ डील फाइनल हो गई है. आज दोपहर मुंबई में शिवसेना के साथ कांग्रेस और एनसीपी के नेताओं की बैठक होगी.


कांग्रेस और एनसीपी के बीच न्यूनतम साझा कार्यक्रम तैयार हो चुका है और आज इसे शिवसेना के साथ साझा किया जाएगा. सूत्रों के मुताबिक मंत्रालयों के बंटवारे के लिए जिस फॉर्मूले पर बात चल रही है, उसके मुताबिक प्रत्येक 4 विधायक पर पार्टी को एक मंत्रालय दिया जाना है. इसका मतलब है कि शिवसेना को 15, NCP को भी 54 विधायकों के साथ 15 और कांग्रेस को 12 मंत्रालय मिलेंगे. जिसके बाद उम्मीद की जा रही है कि आज सरकार बनाने को लेकर एलान किया जा सकता है.