सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
01-May-2022 11:35 AM
PATNA : आरजेडी के दिवंगत नेता पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन की आज पहली पुण्यतिथि है। आज ही के दिन मोहम्मद शहाबुद्दीन का दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया था। दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद शहाबुद्दीन पहले कोरोना संक्रमित हुए और उसके बाद इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। शहाबुद्दीन के निधन के 1 साल बाद आज उनके परिवार में भी बहुत कुछ बदल चुका है। शहाबुद्दीन की बिटिया की पहले शादी हुई और उसके बाद बेटे ओसामा की भी शादी हो चुकी है। अपने बेटे और बेटी का रिश्ता शहाबुद्दीन अपनी जिंदगी में ही तय करके गए थे। उनकी पत्नी हिना शहाब नें इस अधूरे काम को पूरा किया।
पहले पुण्यतिथि के मौके पर आरजेडी के नेताओं ने ही मोहम्मद शहाबुद्दीन को भुला दिया है। मोहम्मद शहाबुद्दीन की पुण्यतिथि पर अबतक लालू यादव, तेजस्वी यादव ने उन्हें याद नहीं किया है। शहाबुद्दीन जिस पार्टी में थे उसी पार्टी ने आज उनकी पहली पुण्यतिथि पर याद नहीं किया है लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने अपने शब्दों में शहाबुद्दीन को याद किया है।
जीतन राम मांझी ने अब से थोड़ी देर पहले ट्वीट करते हुए लिखा है कि सीवान के विकास की पहचान, अपनी बेबाकी की वजह से आज भी करोड़ों दिलों पर राज करने वाले पूर्व सांसद मरहूम मोहम्मद शहाबुद्दीन की पुण्यतिथि पर नमन करता हूं। इसके साथ ही जीतन राम मांझी ने राज्य सरकार से पूर्व सांसद की प्रतिमा सीवान में लगाने की मांग भी रख दी है।