ब्रेकिंग न्यूज़

Patna NEET student death case : पटना छात्रा मौत केस में नया खुलासा, अब इस एंगल से शुरू होगी CBI की जांच; गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना Bihar Governor : जानिए भारत में किन-किन सैन्य अधिकारियों को बनाया गया राज्यपाल, बिहार में सैयद अता हसनैन नया नाम Bihar Governor : बिहार में पिछले 10 वर्षों में सात राज्यपाल बदले, औसतन डेढ़ से दो साल का रहा कार्यकाल; जानिए आजादी के बाद अबतक कितने गवर्नर BIHAR NEWS : केंद्र की राशि से बिहार को मिलेगी राहत ! अभी भी नहीं कम होगी इन लोगों की मुश्किलें; बस इनको मिलेगी राहत Bihar Rajya Sabha Election : स्कॉर्पियो-इनोवा के मालिक हैं भाजपा अध्यक्ष, नितिन नवीन और शिवेश कुमार की संपत्ति का खुलासा; हलफनामे में दी पूरी जानकारी राज्यसभा चुनाव: संपत्ति के मामले में उम्मीदवारों के बीच बड़ा अंतर, नीतीश कुमार सबसे कम संपत्ति वाले नेताओं में शामिल Bihar weather: बिहार में ठंड लगभग खत्म, कई जिलों में तापमान 33°C के करीब; 10 मार्च को सीमांचल में बारिश के आसार Bihar Governor : बिहार के नए राज्यपाल बने सैयद अता हसनैन, जानिए सैन्य अधिकारी से लेकर गवर्नर बनने तक का सफर बिहार को मिला नया राज्यपाल, सैयद अता हसनैन की नियुक्ति, आरिफ़ मोहम्मद ख़ान की छुट्टी राज्यपालों का बड़ा फेरबदल: नंद किशोर यादव नागालैंड के गवर्नर, सैयद अता हसनैन बने बिहार के राज्यपाल

आज है इंटरनेशनल कॉफ़ी डे, जानिए कॉफ़ी से जुड़ी आम मिथक और सच्चाई

01-Oct-2020 01:14 PM

DESK : इंटरनेशनल कॉफ़ी डे 1 अक्टूबर को कॉफी की खेती से जुड़े किसानों को समर्थन के लिए मनाया जाता है. कॉफ़ी सबसे ज्यादा पसंदीदा ड्रिंक में से एक है. लेकिन बहुत कम लोग यह बात जानते है कि 1 अक्टूबर को विश्व कॉफ़ी डे मनाया जाता है किसानों को समर्थन देने के लिए. बहुत लोगों के दिन की शुरुआत कॉफ़ी के बिना नहीं होती है लेकिन लोग यह नहीं जानते की कॉफ़ी जितनी फायदेमंद है, अगर इसका सेवन ज्यादा मात्रा में हो जाये तो उतनी ही नुकसानदेह भी है. ज्यादा कैफीन के सेवन से डिहाइड्रेशन की समस्या पैदा हो सकती है. जिसके चलते लोग कॉफ़ी का सेवन करने से परहेज करते हैं और खुद-ब-खुद सोचने लगते हैं कि कॉफी से डिहाइड्रेशन होता है. लेकिन ये सिर्फ एक मिथक है. संतुलित मात्रा में कॉफी के सेवन से डिहाइड्रेशन नहीं होता है.


कॉफी के बारे में आम मिथक और सच्चाई:-

1. कहा जाता है कि कॉफ़ी पीने से सिर दर्द ठीक हो जाता है लेकिन कॉफ़ी के तत्व अल्कोहल के प्रभाव को कम नहीं करते हैं बल्कि इससे सिर का दर्द ज्यादा बढ़ जाता है.

2. कॉफ़ी वजन कम करने में फयदेमंद होती है लेकिन क्या आपको पता है कॉफ़ी पीने से भूख में नियंत्रण पाया जा सकता है पर लम्बे समय तक कॉफ़ी के सेवन से वजन  कम करना मुमकिन नहीं है.

3. गर्भवती महिलाएं कॉफी पी सकती हैं मगर रोजाना सेवन को सीमित करना होगा : कॉफी ज्यादा पीने से ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है. जिसके नतीजे में हृदय गति वृद्धि हो जाती है. प्रेग्नेंसी के दौरान डाइट में कॉफी को शामिल करने से पहले डॉक्टर की सलाह ले लेनी चाहिए. दिल को सेहतमंद बनाए रखने के लिए कैफीन के रोजाना सेवन को सीमित कर सकते हैं. दिल की बीमारी के मरीजों को अपनी डाइट डॉक्टरों की देखरेख में इस्तेमाल करनी चाहिए.

4. कॉफ़ी का सेवन आपके दिमाग को एक्टिव मोड पर कर देता है जिससे आपका शरीर ऊर्जावान और सक्रिय हो जाता है. इसलिए वास्तव में कॉफी आपकी शारीरिक गतिविधियों में इजाफा करता है.

5. कॉफी की स्वस्थ मात्रा आपको फायदा पहुंचा सकती है और कॉफी से दिल की बीमारी कम होती है. ऐसा भी बताया गया है एक शोध में स्ट्रोक और डायबिटीज के लिए भी कॉफी पर विचार किया गया है.