Bihar School News: बिहार के इस जिले में 444 प्राइवेट स्कूलों को कारण बताओ नोटिस, मान्यता रद्द करने का अल्टीमेटम Bihar School News: बिहार के इस जिले में 444 प्राइवेट स्कूलों को कारण बताओ नोटिस, मान्यता रद्द करने का अल्टीमेटम हथियार के बल पर शिक्षक से लूटपाट का खुलासा, खगड़िया पुलिस ने 4 बदमाशों को किया गिरफ्तार Bihar Education News: बिहार के 253 स्कूलों के हेडमास्टर का वेतन रोकने का आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Education News: बिहार के 253 स्कूलों के हेडमास्टर का वेतन रोकने का आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Greenfield Airport: बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को मिली रफ्तार, 4228 एकड़ जमीन चिन्हित, जल्द शुरू होगा निर्माण Bihar Greenfield Airport: बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को मिली रफ्तार, 4228 एकड़ जमीन चिन्हित, जल्द शुरू होगा निर्माण मोकामा लूट कांड का खुलासा: जनसुराज पार्टी का नेता निकला मास्टरमाइंड, BSF के पूर्व जवान समेत तीन गिरफ्तार मोकामा लूट कांड का खुलासा: जनसुराज पार्टी का नेता निकला मास्टरमाइंड, BSF के पूर्व जवान समेत तीन गिरफ्तार Crime News: सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही अलर्ट हुई पुलिस; सर्च ऑपरेशन जारी
14-Jun-2022 07:55 AM
DELHI : कांग्रेस नेता राहुल गांधी से प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी आज एक बार फिर पूछताछ करेगा। इसके पहले सोमवार को राहुल गांधी से ईडी दफ्तर में साढे 10 घंटे तक पूछताछ हुई। नेशनल हेराल्ड केस में ईडी ने सम्मन भेजकर राहुल गांधी को पूछताछ के लिए बुलाया था। राहुल गांधी सोमवार की सुबह ही ईडी ऑफिस पहुंच गए थे लेकिन पूछताछ के बाद वह बीती रात तकरीबन 11:30 बजे ईडी दफ्तर से बाहर निकले। राहुल गांधी से पूछताछ को लेकर देशभर में कांग्रेस के नेताओं ने प्रदर्शन किया। ईडी दफ्तर के बाहर भी बड़ी संख्या में कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।
ईडी दफ्तर में राहुल गांधी से पूछताछ के दौरान जब रात के 10 से ज्यादा बजने लगे तो कांग्रेसियों का गुस्सा ऊपर चढ़ने लगा। कांग्रेस के नेताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर आक्रोश जताया। खुद प्रियंका गांधी से लेकर कांग्रेस के बड़े नेता इस बात को लेकर परेशान दिखे हालांकि 11:30 बजे जब ईडी ऑफिस से राहुल गांधी बाहर निकले तो सबने राहत की सांस ली। राहुल गांधी के घर पहुंचते ही उनकी बहन प्रियंका गांधी मुलाकात के लिए पहुंची। दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान साढ़े चार सौ से ज्यादा कांग्रेस के नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया हालांकि उन्हें बाद में छोड़ दिया गया। कांग्रेस के नेताओं को राहुल गांधी के समर्थन में ऑफिस तक पैदल मार्च निकालने को लेकर हिरासत में लिया गया था। ईडी आज एक बार फिर से राहुल गांधी से पूछताछ करने वाला है।
सूत्रों की मानें तो साढ़े 10 घंटे तक चली पूछताछ में राहुल गांधी ने प्रवर्तन निदेशालय के कई सवालों का जवाब नहीं दिया। आज ईडी इन्हीं सवालों का जवाब राहुल गांधी से लेने का प्रयास करेगा। नेशनल हेराल्ड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में राहुल गांधी और सोनिया गांधी के ऊपर 50 करोड़ देकर दो हजार करोड़ की संपत्ति हड़पने का आरोप लगा है। एक तरफ कांग्रेस इसे जहां केंद्र की तरफ से क्रिएट की गई साजिश बता रही है तो वहीं दूसरी तरफ ईडी ने राहुल गांधी पर नकेल कस के रखी हुई है।