सहरसा कोर्ट का अनोखा फैसला: फर्जी दस्तावेज मामले में आरोपी को मिली जमानत, 6 महीने मंदिर में सेवा की शर्त महाशिवरात्रि और होली से पूर्व हाई अलर्ट: डीजे पर रोक शराबबंदी पर सख्ती बिहार में सिलेंडर हादसा: भांजे की छठ्ठी में मधुबनी में मामा झुलसा, गयाजी में धमाके से 3 घर जलकर राख मोतिहारी में सूखा नशा के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्मैक-गांजा के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर एक्शन में पुलिस, सिविल ड्रेस में शराब तस्करों के ठिकानों पर कर रही रेड, जमुई में बाप-बेटे को दबोचा बिहार में अपराधियों का तांडव: समस्तीपुर में ज्वेलरी शॉप में करोड़ों की लूट, फायरिंग करते फरार हुए अपराधी प्रेमचंद रंगशाला में ‘सरगम’ की गूंज: श्रैफिकुलम विद्या बोधि स्कूल का भव्य वार्षिक समारोह Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर
24-May-2023 07:41 AM
By First Bihar
RANCHI : देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार की सुबह 9.00 बजे देवघर एयरपोर्ट पर इंडियन एयरफोर्स के विशेष विमान से पहुंचेंगी। इनके स्वागत को लेकर देवघर पूरी तरह से तैयार हो चूका है। इनके आगमन को लेकर देवघर मंदिर में विशेष इंतजाम किया गया है। इनके मंदिर जाने के रुट में जगह - जगह बैरिकेडिंग की गयी है। एयरपोर्ट से लेकर बाबा मंदिर और बाबा मंदिर से सर्किट हाउस के बीच रूट लाइन में कई जगहों पर देवघर के लोग तिरंगा लेकर सड़क किनारे राष्ट्रपति के स्वागत के लिए खड़े रहेंगे। इनके आगमन को लेकर बाबा मंदिर में सुबह छह बजे से 10:30 बजे तक बाबा मंदिर में आम भक्तों की नो इंट्री रहेगी।
दरअसल, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का देवघर में सिर्फ बाबा मंदिर में पूजा-अर्चना का कार्यक्रम है, इसलिए तकरीबन दो घंटे 15 मिनट वह देवघर में रहेंगी। जिसमें 50 मिनट तक वह बाबा बैद्यनाथ मंदिर में रहेंगी। इस दौरान उनके पुश्तैनी पुरोहित संकल्प करायेंगे और पूजा-अर्चना करवायेंगे। इसके बाद वो 10.10 बजे वे मंदिर से सर्किट हाउस के लिए रवाना होंगी। बाबा मंदिर में राष्ट्रपति के साथ भाजपा सांसद डॉ निशिकांत दुबे भी मौजूद रहेंगे।
वहीं, राष्ट्रपति बाबा मंदिर से 10.20 बजे देवघर सर्किट हाउस पहुंचेंगी। उसके बाद तकरीबन 30 मिनट तक विश्राम करने के बाद 11.10 बजे वो वापस से देवघर एयरपोर्ट के लिए रवाना हो जायेंगी। जहां 11.20 बजे एयरफोर्स के विशेष विमान से रांची प्रस्थान करेंगी। द्रौपदी मुर्मू लगभग 12 बजे वह रांची पहुंचेंगी। बाबा मंदिर में श्राइन बोर्ड/मंदिर प्रबंधन की ओर से राष्ट्रपति का सम्मान किये जाने की सूचना है।
इधर, राष्ट्रपति के आगमन को लेकर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किये गये हैं। चप्पे-चप्पे पर सेंट्रल सुरक्षा एजेंसियां और स्टेट पुलिस के जवान लगाये गये हैं। एडीजी और सीनियर आइएएस इसकी मॉनिटरिंग कर रहे हैं। डीसी मंजूनाथ भजंत्री और एसपी सुभाष चंद्र जाट ने राष्ट्रपति के आतिथ्य को लेकर पुख्ता बंदोबस्त किये हैं।