ब्रेकिंग न्यूज़

तेजस्वी की हार पर मांझी ने कसा तंज, कहा..पैसा लेकर टिकट बेचिएगा तब विधायक मोबाइल ऑफ नहीं करेंगे तो क्या करेंगे मुजफ्फरपुर में किशोर को गोली मारने वाला जीतन राय गिरफ्तार, गोल्ड लूट कांड में भी था वांटेड नवादा में मेला देखने गये बच्चे को लगी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती वैशाली पहुंचे थाईलैंड के 300 बौद्ध भिक्षु, विश्व शांति के लिए की विशेष प्रार्थना बिहार राज्यसभा चुनाव: NDA की जीत पर रोहित कुमार ने जनता का जताया आभार, तेजस्वी यादव पर साधा निशाना बिहार में NDA ने सारी सीटें जीती: BJP कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल, जयश्री राम के लगे नारे राज्यसभा चुनाव के नतीजे आधिकारिक तौर पर जारी, नीतीश कुमार और नितिन नबीन को 44 विधायकों का मिला वोट उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की अपील का असर, करीब 300 राजस्व अधिकारी हड़ताल छोड़ काम पर लौटे नालंदा में 17 हजार रुपये घूस लेते शिक्षक गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने रंगेहाथ दबोचा Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद

Home / news / आज बिहार बंद : विधायकों की पिटाई से लेकर किसानों तक के मुद्दे...

आज बिहार बंद : विधायकों की पिटाई से लेकर किसानों तक के मुद्दे पर बंद कराएगा महागठबंधन

26-Mar-2021 06:42 AM

PATNA : आज बिहार बंद है। बिहार विधानसभा में विधायकों की पिटाई से लेकर कृषि का दोनों के विरोध में आज बिहार बंद का ऐलान किया गया है। महागठबंधन में शामिल सभी दल बिहार बंद में शामिल हैं। नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों ने आज भारत बंद का ऐलान किया है। पहली बार 40 किसान संगठनों ने 12 घंटे का बंद बुलाया है और बिहार में यह बंद इसलिए भी असरदार होने की उम्मीद है क्योंकि यहां आरजेडी और उसके सहयोगी दलों ने बिहार बंद का ऐलान किया है। 


नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार बंद बुलाते हुए ऐलान किया था कि विधानसभा में विपक्षी विधायकों की पिटाई के खिलाफ महागठबंधन सड़क पर उतरे का और बंद को असरदार बनाएगा। तेजस्वी यादव ने सरकार के ऊपर हिटलर शाही का आरोप लगाते हुए विधायकों की पिटाई करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई करने की मांग की है। तेजस्वी ने कहा है कि सरकार के इस रवैये से बिहार में अफसरशाही और बेलगाम होगी। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के साथ छात्र आरजेडी, कांग्रेस और वामदलों के तमाम बड़े नेता भी बंद कराने आज सड़क पर उतरेंगे। 


उधर विपक्ष की तरफ से बुलाए गए बिहार बंद को देखते हुए आज सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। राजधानी पटना समेत सभी जिलों में प्रशासन को अलर्ट मोड में रखा गया है। पटना में जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती की गई है बंद के दौरान कोई हंगामा ना हो और आम लोगों को परेशानी न झेलनी पड़े इसके लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। पटना में अलग-अलग जगहों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती भी की गई है पर जा रहा है कि दिन चढ़ने के साथ ही बंद समर्थक सड़क पर नजर आएंगे।