ब्रेकिंग न्यूज़

छपरा में नाबालिग छात्रा की मौत मामले में नया खुलासा, इंस्टा फ्रेंड से मिलने गई थी लड़की; पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया सच छपरा में नाबालिग छात्रा की मौत मामले में नया खुलासा, इंस्टा फ्रेंड से मिलने गई थी लड़की; पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया सच बिहार में अपराधियों का खूनी खेल: पत्नी के सामने पति की दिनदहाड़े गोली मारकर की हत्या, इलाके में सनसनी दावत-ए-इफ़्तार में दिखा सामाजिक सौहार्द, सीएम नीतीश कुमार के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की सभी ने की दुआ दावत-ए-इफ़्तार में दिखा सामाजिक सौहार्द, सीएम नीतीश कुमार के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की सभी ने की दुआ बिहार में हैरान करने वाला मामला: दूल्हे के दोस्त ने शादी में गिफ्ट कर दिया जहरीला सांप, जानिए.. फिर क्या हुआ? क्रिकेटर कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे बागेश्वर धाम वाले बाबा, दिया यह खास उपहार UPSC ने जारी किया नोटिफिकेशन… CMS परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, यह है आखिरी तारीख Rajyasabha Election: BJP अध्यक्ष नितिन नबीन चार्टर प्लेन से पहुंचेंगे पटना, उम्मीदवार के साथ साथ वोटर भी हैं 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, जानें कब होगी वोटिंग और काउंटिंग

कौन जीतेगा परिषद की जंग? स्थानीय निकाय कोटे वाली सीटों पर आज आएगा फैसला

07-Apr-2022 07:06 AM

PATNA : बिहार की सियासत के लिए आज फैसले का दिन है। स्थानीय निकाय कोटे से हुए बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए आज नतीजे आएंगे। आज मतगणना का दिन है और उन सभी 24 सीटों पर आज मतगणना होगी जहां 4 अप्रैल को वोट डाले गए थे। विधान परिषद चुनाव में जीत के दावे एनडीए गठबंधन से लेकर आरजेडी तक की तरफ से किया गया था हालांकि महागठबंधन का पुराना स्वरूप इस बार विधान परिषद चुनाव में देखने को नहीं मिला कांग्रेस ने अकेले अपने दम पर उम्मीदवार उतारे। विधानसभा चुनाव के दौरान में एनडीए के हिस्सा रहे मुकेश साहनी ने भी अपने उम्मीदवार उतारे और अब उनकी किस्मत का भी फैसला होना है।


24 सीटों के लिए हुए चुनाव में उम्मीदवारों ने पूरी ताकत लगाई बीजेपी ने कई उम्मीदवारों का टिकट काट दिया तो वह बागी बन कर भी मैदान में आ डटे। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अपने उम्मीदवारों की जीत के लिए लगातार चुनाव अभियान चलाया हालांकि नीतीश कुमार ने विधान परिषद चुनाव में प्रचार से दूरी बनाए रखी। पटना में भी मतगणना के लिए तैयारी पूरी की जा चुकी है।


पटना के आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय में मतगणना के लिए सभी तैयारियां रखी गई हैं। यहां 14 टेबल पर मतगणना का काम शुरू होगा। एक चरण की मतगणना खत्म होने मैं लगभग आधे घंटे का वक्त लगेगा यदि पहले राउंड में कोई उम्मीदवार 50 फीसदी से अधिक वोट हासिल कर लेता है तो दोपहर बाद तक परिणाम सामने आ सकते हैं। पहली वरीयता के मत का फायदा चुनाव नतीजे जल्दी आने के तौर पर मिलेगा। दूसरी वरीयता की गिनती होने पर परिणाम में देरी होगी। विधान परिषद चुनाव में वरीयता के मुताबिक मतदाता मतदान करते हैं।