ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? ‘धुरंधर 2’ फिल्म देखकर घर लौट रहे युवकों पर पुलिस का कहर, थाना प्रभारी पर दो भाईयों को रातभर पीटने का आरोप

Home / news / आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, पश्चिम बंगाल के 4 युवकों की दर्दनाक...

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, पश्चिम बंगाल के 4 युवकों की दर्दनाक मौत

25-Feb-2024 02:25 PM

By First Bihar

DESK: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसे में पश्चिम बंगाल के रहने वाले 4 युवकों की दर्दनाक मौत हो गयी है। बताया जाता है कि कार सवार चारों युवक कोलकाता से अलीगढ़ जा रहे थे तभी सड़क किनारे लगे खराब ट्रक में कार ने जोरदार टक्कर मार दी। इस दौरान कार ट्रक में जा घुसी। 


इस हादसे में कार के परखच्चे उड़ गये और कार में बैठे चार युवकों की मौत हो गयी। इस  घटना की सूचना मिलते ही मौक पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त कार को हटाया और इस घटना की जानकारी परिजनों को दी। बताया जाता है कि चारों मृतक कोलकाता के रहने वाले थे। चारों की पहचान अमन हसन, आदिल खान, जीशान और तुसीब खान के रूप में हुई है। 


घटना की सूचना मिलने के बाद परिजनों के बीच कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मिली जानकारी के अनुसार यह दर्दनाक हादसा रविवार की सुबह 9 बजे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हुई है। घटना कुर्रा थाना क्षेत्र के गांव लखनी महातपुर की है। जहां खड़े ट्रक में कार ने जोरदार टक्कर मारी। जिससे कार में बैठे चारों युवकों की दर्दनाक मौत हो गयी और कार के परखच्चे उड़ गये। मृतकों के मोबाइल से सभी के परिजनों को इसकी सूचना दी गयी। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।