ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR CRIME : फल्गु नदी से मिला कारतूस भरा ट्रॉली बैग!3 महीने बाद खुला राज, रिटायर्ड फौजी से जुड़ा मामला बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम

Home / news / Bihar News: ‘आगे बिहार पीछे यूपी...', इस जिले की BDO की अनोखी...

Bihar News: ‘आगे बिहार पीछे यूपी...', इस जिले की BDO की अनोखी गाड़ी; एक साथ लगा दो राज्यों का नंबर प्लेट

04-Oct-2024 10:18 AM

By First Bihar

SAHARSA : बिहार के सहरसा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां बिहार सरकार की महिला अधिकारी की गाड़ी में दो राज्यों का नंबर प्लेट लगा है और अब इसका वीडियो वायरल हो रहा है। दरअसल, परिवहन विभाग के नियम के अनुसार किसी भी गाड़ी पर उस स्टेट का नंबर प्लेट होता है।  उसपर राज्य से संबंधित रजिस्ट्रेशन नंबर अंकित होता है। 


लेकिन बिहार के सहरसा जिले से आया हुआ एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक गाड़ी पर दो-दो राज्य का नंबर प्लेट लगा हुआ है। हैरानी की बात है कि यह गाड़ी किसी आम आदमी का नहीं बल्कि बिहार सरकार के महिला अधिकारी की है। यह मामला सहरसा जिले के सौर बाजार प्रखंड से जुड़ा हुआ है। यह बीडीओ नेहा कुमारी की पर्सनल कार है। 


बताया जा रहा है कि वाहन के आगे बिहार का रजिस्ट्रेशन नंबर बीआर 06 डीटी 8204 और उसके ऊपर बिहार सरकार प्रशासन प्रखंड विकास पदाधिकारी सौर बाजार सहरसा का बोर्ड लगा है। लेकिन पीछे में यूपी का रजिस्ट्रेशन नंबर यूपी 14 सीजे 7708 लगा हुआ है। एक ही वाहन पर दो अलग-अलग राज्य का नंबर प्लेट लगा होने का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। 


इधर इस मामले में सौर बाजार की बीडीओ नेहा कुमारी ने अपनी सफाई दी है।  उन्होंने कहा कि पहले यूपी का नंबर प्लेट था लेकिन बाद में इसे बिहार का रजिस्ट्रेशन कराया गया। कार्यालय आने की जल्दी थी इसलिए डीटीओ कार्यालय में पीछे का नंबर प्लेट नहीं खुल पाया। उन्होंने कहा सौर बाजार में वीडियो और फोटो वायरल होना पुरानी बात है। पहले यूपी का नंबर था जिसे बिहार का कराए हैं। डीटीओ कार्यालय में पीछे वाला नंबर प्लेट नहीं खुला और जल्दबाजी में कार्यालय आना पड़ा। इसी दौरान किसी ने फोटो और वीडियो बना कर वायरल कर दिया है। 


बिहार के रजिस्ट्रेशन के लिए मुजफ्फरपुर से नंबर ली थी, लेकिन नंबर प्लेट सहरसा जिला परिवहन कार्यालय से ली हूं। नंबर प्लेट नहीं खुला तो बाहर से खोलवा कर आने को कहा था। बता दें कि बीडीओ इस वाहन से अपने आवास से कार्यालय आती-जाती हैं। क्षेत्र में जाने के लिए सरकारी वाहन का उपयोग करती हैं।