Instagram Love Story : इंस्टाग्राम पर शुरू हुई लव स्टोरी, प्रेम विवाह के लिए युवती ने तोड़ी सगाई; जान बचाने थाने पहुंचा जोड़ा Railway Accident : बिहार में मालगाड़ी हादसा, देखिए आज रद्द हुई ट्रेनें और डायवर्ट रूट की पूरी लिस्ट IAS-IRS couple : UPSC अफसरों की रोमांटिक कहानी, विकास ने प्रिया से की सगाई; जानिए कैसे शुरू हुई यह लव स्टोरी BIHAR TEACHER NEWS : बिहार के DEO और DPO को सख्त चेतावनी, 31 दिसंबर तक नहीं किया यह काम तो होगा कार्रवाई Hotel Sex Racket : पर्यटक केंद्र राजगीर के होटल में चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने 15 लड़कियों के साथ 3 युवक को किया अरेस्ट Bihar cyber crime : बिहार में साइबर अपराध पर नकेल कसने को EOU की नई इंटेलिजेंस यूनिट, इन चीजों पर हुआ एक्शन Patna Zoo Internship : पटना जू की अनोखी पहल, किताबों से निकलकर वन्यजीवों के बीच सीखने का मौका; पटना जू में पहली बार इंटर्नशिप; इस तरह भरें फॉर्म Bihar ration card : बिहार के राशन कार्डधारियों पर बड़ा एक्शन, 57 लाख से ज्यादा नाम कटने की तैयारी; खाद्य विभाग के एक्शन से हड़कंप Bihar Politics : मन ही मन फूट रहे लड्डू, एनडीए में विवाद उत्पन्न होने से बचने के लिए अब कुशवाहा दे रहे सफाई; जानिए क्या है हकीकत Bihar weather : पछुआ हवा ने बढ़ाई कनकनी, बिहार में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का अलर्ट, गया रहा सबसे ठंडा जिला
19-Dec-2022 03:11 PM
By Aryan Anand
PATNA : पठान फिल्म का गाना 'बेशरम रंग' को लेकर देश के विभिन्न राज्यों में विवाद शुरू हो गया है। इस बीच अब बिहार भाजपा के फायर ब्रांड नेता हरी भूषण ठाकुर बचौल का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि, यह सनातन संस्कृति को कमजोर करने को लेकर बॉलीवुड के तरफ से यह घृणित प्रयास किया जा रहा है। 'भगवा रंग' भारतीय सनातन संस्कृति का एक पहचान है।
हरी भूषण ठाकुर बचौल ने कहा कि, भगवान भास्कर का उदय भगवा रूप में होता है, अग्नि का रूप है भगवा। भगवा का मतलब त्याग होता है। भगवा का अर्थ तप होता है। लेकिन, आज इसको एक फिल्म 'पठान' में 'बेशरम रंग' कहा गया है इतना ही नहीं इस गाने में इस रंग में अश्लिलता के रूप में दिखया गया है। इसलिए हमलोग इसका विरोध करते हैं। इसके साथ ही हम पूरे देश से बायकॉट करने कि मांग करते हैं। इसके साथ ही हमलोग बिहार सरकार से भी इस पर रोक की मांग करते हैं।
इसके आलावा उन्होंने कहा कि, बिहार में जहां भी यह मूवी लगाई जाएगी वहां भाजपा के तरफ से उसका विरोध किया जाएगा। इसके साथ ही सभी सिनेमाघर ,में जाकर भाजपा के नेता और कार्यकता इस मूवी को नहीं लगाने किअपील करेंगे। उन्होंने कहा कि, यह खान गैंग का दोहरा चरित्र है। अभी लोगों को मुर्ख बनाने के लिए ये खान कुछ भी दिन पहले वैष्णो देवी भी गया था। लेकिन, इस बहकाबे में नहीं आने का है। इस खान गैंग का पूरजोर तरीके से विरोध करना है।
वहीं, बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अमिताभ बच्चन के तरफ से इस फिल्म के बचाव को लेकर दिए गए बयान पर भी अपनी बात रखते हुए ठाकुर ने कहा कि,वह आयु के साथ मानसिक रूप से बीमार हो गए हैं। यह भी सेकुलर बनने के कारण में ऐसा बयान दे रहे हैं। इन लोगों का तार दाउद से जुड़ा हुआ है। इसलिए ऐसा बयान देते रहते हैं। इससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है।
गौरतलब हो कि, शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की मूवी 'पठान' के पहले गाने 'बेशर्म रंग' पर विवाद हो रहा है। इस गाने में दीपिका का सेंसुअल अवतार और उनकी पहनी भगवा रंग की बिकिनी पर बवाल है। राजनीतिक नेताओं से लेकर हिंदू संगठन तक सभी इस गाने का विरोध कर रहे हैं। सभी का कहना है कि भगवा रंग आस्था का प्रतीक है इसलिए इस तरह के कपड़े पहनकर 'बेशर्म रंग' पर डांस करना कबूल नहीं किया जाएगा।