बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका करगिल में ड्यूटी के दौरान पश्चिम चंपारण का ‘अग्निवीर’ मनीष शहीद, गांव में शोक की लहर गैस किल्लत की चर्चा के बीच मुंगेर में बढ़ी इंडक्शन चूल्हों की मांग, दुकानों पर उमड़ रहे ग्राहक
17-Oct-2020 11:39 AM
DESK : दिल दहला देने वाली एक घटना पंजाब के फरीदकोट से सामने आई है, जहां दो बच्चों के साथ एक दंपत्ति ने आग लगाकर खुदकुशी कर ली. मामला फरीदकोट के कलेर का है.
मृतक की पहचान राजस्थान के सीकर के रहने वाले 40 साल के धर्मपाल और उनके परिवार के रुप में की गई है. बताया जा रहा है कि सीकर के रहने वाले धर्मपाल अपनी 36 साल की पत्नी सीमा, 15 साल की बेटी मोनिका और 10 साल का बेटे हतीष कुमार के साथ 10 साल से कलेर गांव में रह रहे थे. धर्मपाल यहां ढुडी रोड पर एक ईंट भट्ठे में मुंशी का काम करता था. लॉकडाउन के दौरान कारोबार प्रभावित होने से परिवार परेशान था.
शनिवार की सुबह गांव के लोगों ने देखा कि धर्मापाल के घर से धुंआ निकल रहा है और आवाज देने पर कोई जाग नहीं रहा है. जिसके बाद गांव के लोगों ने दरवाजा तोड़ा तो देखा कि परिवार के सभी सदस्य झुलसे पड़े हैं. गांव के लोगों ने इस मामले की जानकारी पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस सभी को लेकर अस्पताल गई पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. जांच के दौरान पुलिस को धर्मपाल के घर से एक सुसाइड नोट भी मिला है. जिसमें यह कदम उठाने के लिए लॉकडाउन के साथ-साथ ईंट भठ्ठे के कारोबार से जुड़े शंटी नामक व्यक्ति को जिम्मेवार ठहराया है. अब पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.