BIHAR CRIME : फल्गु नदी से मिला कारतूस भरा ट्रॉली बैग!3 महीने बाद खुला राज, रिटायर्ड फौजी से जुड़ा मामला बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम
20-Dec-2024 07:28 PM
By RITESH HUNNY
SAHARSA: खबर सहरसा से है, जहां एक तेज रफ्तार ऑटो ने पेड़ में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बुजुर्ग पति-पत्नी (husband and wife) की मौके पर ही मौत (death) हो गयी, जबकि उनके बेटे समेत कई लोग जख्मी हो गए हैं।
दरअसल, सहरसा में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बुजुर्ग दंपति की मौत हो गयी जबकि उनके बेटे समेत तीन लोग जख्मी हो गए हैं। यात्रियों से लदी ऑटो तेज रफ्तार में होने की वजह से अनियंत्रित हो गयी और एक पेड़ से जाकर टकरा गयी। ऑटो के परखच्चे उड़ गए, जबकि उसमें सवार दो लोगों की मौत हो गयी।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जाता है कि बुजुर्ग दंपति इलाज कराने के लिए ऑटो से नवहट्टा से सहरसा जा रहे थे, तभी सिसई अगवानपुर कृषि कॉलेज के पास यह हादसा हो गया। डायल 112 की पुलिस ने सभी घायलों को सदर अस्पताल भेजा, जहां उनका इलाज चल रहा है।
मृतकों की पहचान 80 वर्षीय मो. मुस्लिफ और उनकी 75 वर्षीय पत्नी जुबेदा खातून के रूप में हुई है। हादसे के बाद ऑटो चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद से ही मृतकों के घर में कोहराम मचा हुआ है। उधर, पुलिस फरार ऑटो ड्राइवर को तलाश कर रही है।