मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
18-Dec-2024 04:16 PM
By First Bihar
PATNA: सोनपुर की रहने वाली 21 साल की लड़की को पटना में 3 साल तक बंधकर बनाकर रेप किये जाने का मामला सामने आया है। रूपसपुर के विकास बिहार कॉलोनी निवासी 46 साल के शादीशुदा अधेड़ पर यह गंभीर आरोप पीड़िता ने लगाया है। कहा कि 3 साल पहले सिकंदर ने सोनपुर से उसे भगाकर पटना लाया था। तब उसने लड़की की पढ़ाई का जिम्मा अपने कंधे पर लिया था। लड़की से कहा था कि तुम मेरे केयरटेकर के रूप में पटना में काम करना हम तुम्हारे पढ़ाई और रहने खाने का पूरा खर्च उठाएंगे। इस दौरान तुमको जितना पढ़ना है पढ़ों तुम्हारे पढ़ाई में कोई समस्या नहीं आएगी।
पढ़ाई का पूरा खर्च तुम्हारा हम उठाएंगे। लड़की उसके झांसे में आ गयी और पटना में सिकंदर के घर में वो जब रहने लगी तब सिकंदर का असली चेहरा कुछ ही दिन में उसके सामने आ गया। सिकंदर ने उसे घर में बंधक बनाकर रखा और कई बार इस दौरान उसके साथ दुष्कर्म किया। जिसके चलते वो तीन बार प्रेंग्नेंट हो गयी थी तब आरोपी सिकंदर ने 3 बार उसका गर्भपात करवाया।
सिकंदर की करतूत से परेशान होकर पीड़िता दूसरे इलाके में किराये पर रहने लगी। लेकिन वहां का पता भी सिकंदर ने निकाल लिया और वहां भी पहुंचकर रेप करने लगा। 17 दिसंबर की रात वह शराब के नशे में रूम पर आया और संबंध बनाने लगा। इस दौरान उसके साथ मारपीट करने लगा। उसके रवैय्ये से तंग आकर पीड़िता ने पुलिस को फोन लगाया और पूरे मामले की जानकारी दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता के बयान पर केस दर्ज किया और मामले की छानबीन शुरू की। वही आरोपी सिकंदर को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।