सहरसा कोर्ट का अनोखा फैसला: फर्जी दस्तावेज मामले में आरोपी को मिली जमानत, 6 महीने मंदिर में सेवा की शर्त महाशिवरात्रि और होली से पूर्व हाई अलर्ट: डीजे पर रोक शराबबंदी पर सख्ती बिहार में सिलेंडर हादसा: भांजे की छठ्ठी में मधुबनी में मामा झुलसा, गयाजी में धमाके से 3 घर जलकर राख मोतिहारी में सूखा नशा के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्मैक-गांजा के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर एक्शन में पुलिस, सिविल ड्रेस में शराब तस्करों के ठिकानों पर कर रही रेड, जमुई में बाप-बेटे को दबोचा बिहार में अपराधियों का तांडव: समस्तीपुर में ज्वेलरी शॉप में करोड़ों की लूट, फायरिंग करते फरार हुए अपराधी प्रेमचंद रंगशाला में ‘सरगम’ की गूंज: श्रैफिकुलम विद्या बोधि स्कूल का भव्य वार्षिक समारोह Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर
29-Dec-2024 07:36 PM
By mritunjay
ARWAL: अरवल में बैखौफ अपराधियों ने एक अधेड़ व्यक्ति की चाकू गोदकर हत्या(murder) कर दी। मृतक साइकिल पर सवार होकर अपनी बहन से मिलने उसके घर जा रहा था। इसी दौरान बदमाशों ने उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना करपी थाना क्षेत्र के बख्तारी-अलावलचक गांव स्थित पुल के पास की है।
मृतक की पहचान शहर तेलपा थाना क्षेत्र के चौहरचक गांव निवासी कपिल देव सिंह के 60 वर्षीय बेटे यमुना सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि यमुना सिंह अपनी बहन के घर बख्तारी जा रहे थे। जाने के क्रम में रास्ते में ही अपराधियों ने यमुना सिंह को चाकू से गोदकर हत्या कर दी। मृतक का पूर्व से जमीनी विवाद चल रहा था। 15 वर्ष पहले उसके भाई की भी हत्या कर दी गई थी।
घटना की जानकारी मिलते ही करपी थाने के पुलिस ने मौके पर पर पहुंचकर छानबीन कर रही है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही डीएसपी कृति कमल भी मौके पर पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी ली। करपी थानाध्यक्ष सचिन कुमार ने बताया कि मृतक के परिजनों के बयान पर करपी थाने में केस की दर्ज कर पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।