BIHAR NEWS : जेल से बाहर आते ही ताकत का शो! अनंत सिंह का मेगा स्वागत की तैयारी, मंदिरों में पूजा -रास्ते में समर्थकों का काफिला; पूरा शेड्यूल तैयार BIHAR NEWS : जमीन का विवाद बना जंग का मैदान ! फर्नीचर दुकान में तोड़फोड़ और 1 लाख नकद लूटे; सैकड़ों की संख्या में पहुंचे हमलावर Bihar News : बच्चों का हक खा गए गुरुजी! मिड-डे मील में गड़बड़ी, एक्शन मोड में शिक्षा विभाग; 200 हेडमास्टरों को देना होगा जवाब Bihar police news : महिला कॉन्स्टेबल की संदिग्ध मौत: बंद बाथरूम में फंदे से लटका मिला शव, नोट्स से खुल सकते हैं राज Bihar News : बिहार में गंगा के बाद अब फल्गु नदी के किनारे बदलेगा शहर का चेहरा, इस जिले में बनेगी 16KM सड़क; जाम से मिलेगी राहत Bihar Census News : जनगणना 2027 में बड़ा बदलाव! अब पूछा जाएगा—घर की बागडोर महिला के हाथ में या पुरुष के? JP Ganga Path : पटना में बन रहा 7KM का मेगा रिवरफ्रंट पार्क! जेपी गंगा पथ बनेगा टूरिस्ट हब, जानें क्या-क्या मिलेगा BPSC mains : BPSC 71वीं Mains 2026 का शेड्यूल जारी, जानें कब है कौन सा पेपर; यह रही पूरी लिस्ट Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम
06-Nov-2020 03:44 PM
DESK : एक दिल को दहला देने वाली घटना आंध्र प्रदेश के गुंटूर से सामने आई है, जहां महज 2250 रुपये के पेंशन के बंटवारे के विवाद में एक 92 साल के बुजुर्ग ने अपनी 90 साल की पत्नी की हत्या कर दी.
बताया जाता है कि सैमुअल और अप्रायम्मा के तीन बेटियां, तीन बेटे हैं. वो अपने बेटे के साथ ही रहते थे. बेटे ने बताया कि अप्रायम्मा को सरकार के हर परिवार को पेंशन स्कीम के तहत हर महीने पैसा मिल रहा था. जिसे लेकर अक्सर दोनों में विवाद होता था.
2 नवंबर की रात भी दोनों के बीच पेंशन के पैसे को लेकर विवाद हुआ था. जिसके बाद से सैमुअल गुस्से में था. पैसे को लेकर हुए विवाद के बाद सैमुअल ने अगली रात अपनी पत्नी की छड़ी से पिटाई कर दी, जिससे मौके पर ही अप्रायम्मा की मौत हो गई. इसके बाद उसने अपने बेटों और पोते-पोतियों को हत्या के बारे में बताया. बेटों की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि अप्रायम्मा मृत पड़ी है.
इसके बाद उनके बेटों ने पुलिस में इसकी शिकायत की, और पुलिस ने बेटे के शिकायत के आधार पर सैमुअल को गिरफ्तार कर लिया है. उसने पुलिस को बताया कि चलने वाली छड़ी से पीट कर उसने पत्नी की हत्या कर दी.