ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी सुनसान जगह पर महिला के साथ छेड़खानी, विरोध किया तो रॉड से पीटा, पति से भी की मारपीट RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद
02-Sep-2020 07:41 AM
GURUGRAM: कई बार पति-पत्नी के बीच के आपसी रिश्ते इतने तल्ख हो जाते हैं कि उसकी परिणती भयावह रूप में सामने आती है। पति और पत्नी के बीच का विवाद अक्सर जान लेने या जान देने का कारण बंनता है। गुरूग्राम के मेंदांता अस्पताल के डाॅक्टर सुजीत कुमार साहा उन्हीं लोगों में से एक हैं जिन्होंने कलह से तंग आकर जान दे दी। डाॅक्टर जिस बिल्डिंग में रहते थे उस बिल्डंग की 8वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। उस वक्त साहा फ्लैट में अकेले थे। पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। सुजीत की पत्नी भी डॉक्टर हैं। दोनों का विवाद कोर्ट में विचाराधीन है।
देर शाम पत्नी डॉ. लक्ष्मी गुरुग्राम पहुंचीं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।एसीपी सदर अमन यादव ने बताया, मूल रूप से नेपाल निवासी डॉ. साहा (39) मेदांता के लीवर ट्रांसप्लांट विभाग में तीन वर्ष से कार्यरत थे। उनकी पत्नी लक्ष्मी पश्चिम बंगाल में डॉक्टर हैं। छह वर्ष की बेटी है। दंपती में लंबे समय से चल रहे विवाद के कारण बेटी ननिहाल में रहती है। साहा हीवो अपार्टमेंट की 8वीं मंजिल पर स्थित फ्लैट नंबर-801 में अकेले रहते थे। सदर थाना पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।