बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ बिहार से झारखंड भेजी जा रही 1400 किलो नकली पनीर और 90 किलो घी जब्त, यहां खपाने की थी तैयारी ‘बाबू.. शाम होने के बाद मंदिर के पीछे आ जाना’, नाबालिग गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था लड़का, गांव के लोगों ने जबरन करा दी शादी पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां BEO साहब तो बड़े चालबाज निकले! फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थमा युवक से ठग लिए 8 लाख रुपए, अब सच आया सामने तो... Bihar Road Project: सूबे के इस फोरलेन सड़क निर्माण के लिए मिला NOC...910 दिनों में 82 KM सड़क बनेगी शादी का भोज खाने से एक साथ 150 से ज्यादा लोग बीमार, मची अफरा-तफरी RRB NTPC Admit Card 2026 जारी: 16 मार्च से शुरू होगी परीक्षा, ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र
06-Feb-2021 02:03 PM
PATNA : राजधानी पटना से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. दरअसल 80 साल के एक रिटायर्ड दारोगा को 35 साल की एक महिला से प्यार हो गया है. 75 साल की बुजुर्ग महिला ने अपने पति के खिलाफ किसी गैर महिला के साथ अवैध संबंध होने की शिकायत की है. महिला हेल्पलाइन में मामला दर्ज होने के बाद घटना की छानबीन की जा रही है.
घटना राजधानी पटना की है. दरअसल 75 वर्षीय एक बुजुर्ग महिला ने अपने पति के खिलाफ शिकायत की है. बुजुर्ग महिला ने बताया है कि 80 साल के उनके पति का किसी दूसरी महिला के साथ अवैध संबंध है, जिसकी उम्र महज 35 साल है. जिस पति के ऊपर यह आरोप लगा है, वह रिटायर्ड पुलिसकर्मी है, जो दारोगा के पद पर रहा है.
पटना महिला हेल्पलाइन को दिए गए शिकायत पत्र में महिला ने कहा है कि उनके पति दूसरी महिला (प्रेमिका) को पैसा भेजते हैं लेकिन वह घर खर्च के लिए पैसा नहीं देते हैं. कुछ दिन से वह अपनी प्रेमिका से फोन पर काफी लंबी बातचीत भी करते हैं और मन करने पर उलटे अपनी पत्नी को ही प्रताड़ित करते हैं.
महिला ने जानकारी दी है कि उनका एक बेटा भी है, जो अपने मां-बाप से अलग रहता है. हालांकि पिता की हरकत से मां और बेटे, दोनों को इस बात का डर है कि कहीं रिटायर्ड दारोगा अपनी संपत्ति प्रेमिका के नाम न कर दे.
इस पूरी घटना को लेकर पटना महिला हेल्पलाइन की प्रोजेक्ट मैनेजर प्रमिला कुमारी ने बताया कि उन्होंने जब पति को बातचीत के लिए बुलाया तो उन्होंने अपने ऊपर लगे आरोप को बेबुनियाद बताया. हालांकि जब महिला ने साबुत दिया तो आरोपी पति ने इस बात को स्वीकार किया कि उसका किसी और महिला के साथ संबंध है.
महिला हेल्पलाइन इस मामले में आगे की छानबीन कर रही है. आरोपी महिला और आरोपी रिटायर्ड दारोगा को काउंसलिंग के लिए महिला हेल्पलाइन बुलाया गया है.