ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी

Home / news / 8 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, तालीम देने के बहाने तीन महीने...

8 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, तालीम देने के बहाने तीन महीने से रेप कर रहा था इमाम

12-Dec-2022 06:07 PM

JHARKHAND: दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला झारखंड के सिमडेगा से सामने आया है। यहां एक इमाम पर 8 साल की मासूम बच्ची के साथ रेप करने आरोप लगा है। पिछले तीन महीने से आरोपी इमाम बच्ची के साथ दुष्कर्म कर रहा था और बच्ची को मुंह बंद रखने की हिदायत दे रखी थी। पीड़ित परिवार के बयान पर पुलिस ने थाने में मामला दर्ज कर लिया है और छानबीन में जुट गई है। उधर, बीजेपी ने मामले को रफादफा करने का आरोप लगाते हुए सोरेन सरकार से आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है।


बताया जा रहा है कि कोलेबिरा थाना क्षेत्र की रहने वाली 8 साल की बच्ची इमाम अम्मनुल्ला उर्फ अमीन के पास पढ़ाई करने के लिए जाती थी। इसी बीच इमाम ने बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया। करीब तीन महीने से आरोपी इमाम बच्ची के साथ दुष्कर्म कर रहा था। इमाम की हरकतों से परेशान बच्ची ने आखिरकार तंग आकर इस बात की जानकारी अपने परिजनों को दी। इमाम की घिनौनी करतूत सामने आने के बाद परिजन दंग रह गए।


मामला संज्ञान में आने के बाद अंजुमन द्वारा आरोपी इमाम को पद से हटा दा गया है। पीड़ित परिवार ने आरोपी के खिलाफ कोलेबिरा थाने में केस दर्ज कराया है और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उधर, बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने इस मामले में राज्य सरकार से आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। उन्होंने यूपी की तर्ज पर झारखंड में भी मदरसों का सर्वे कराए जाने की मांग की है।