दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
20-Jul-2022 09:48 PM
By Sonty Sonam
BANKA: बांका में 8 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना हुई थी। घटना के बाद आरोपी फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी लेकिन वह गिरफ्त में नहीं आया। पुलिसिया दबिश को देखते हुए आरोपी ने घटना के पांचवे दिन कोर्ट में सरेंडर कर दिया।
बांका प्रखंड क्षेत्र के एक गांव में आठ वर्षीय बच्ची के साथ एक अधेड़ दीप नारायण उर्फ दीपू सिंह ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। पुलिसिया दबिश के कारण घटना के पांचवें दिन बुधवार को उसने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया।
बच्ची के साथ हैवानियत की घटना को अंजाम देने के बाद बच्ची की स्थिति गंभीर देख आरोपित घर छोड़ फरार हो गया था। वह बच्ची को बिस्कुट देने का प्रलोभन देकर उसे अपने घर में लेकर दुष्कर्म किया था।
घटना के बाद लड़की की मां ने धोरैया थाना में आवेदन देकर दीप नारायण उर्फ दीपू सिंह पर केस दर्ज कराया। केस दर्ज होने के बाद पुलिस लगातार उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी लेकिन वह हाथ नहीं आया और आखिरकार पुलिस की दबिश को देखते हुए अधेड़ ने आज कोर्ट में सरेंडर कर दिया।