मुंगेर में इंटर परीक्षार्थी 3 दिन से लापता, दोस्त पर अपहरण का आरोप RJD के पूर्व विधायक रियाजुल हक ने थामा JDU का दामन, लालू-तेजस्वी की पार्टी को बड़ा झटका 8 फरवरी से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर, हार के बाद जन सुराज को नए सिरे से खड़ा करने की तैयारी पूर्णिया में जमीन विवाद बनी बड़ी समस्या, शिवम मेडिकल कॉलेज निर्माण में अड़चन का आरोप नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद बड़ा फैसला: बिहार में गर्ल्स हॉस्टल-लॉज के लिए नियम सख्त, 24 घंटे महिला वार्डन अनिवार्य, जानिये पूरी गाईडलाइन झारखंड के गोड्डा हॉस्टल से फरार 4 नाबालिग बच्चे जमुई स्टेशन पर बरामद, GRP ने परिजनों से मिलाया PMCH और NMCH में फ्लाइंग स्क्वायड की रेड, पकड़ा गया दलाल सफाईकर्मी टर्मिनेट बिहार से लापता 3 नाबालिग बच्चियां दिल्ली से बरामद, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले गुलज़ारबाग़ प्रिंटिंग प्रेस के दुर्लभ दस्तावेजों का डिजिटलीकरण, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण बदहाली का आलम देखिये: दिन के उजाले में मरीज का मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ ईलाज
04-Mar-2023 02:00 PM
By First Bihar
DESK: बीजेपी की नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 8 मार्च को होगा. इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पहुंचेंगे. एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री के राज्य के दौरे को लेकर मुख्य सचिव एस. के. सिन्हा वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं. एसपीजी की एक टीम भी आज आ रही है. प्रधानमंत्री आठ मार्च को नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने आ रहे हैं.
बता दें कि बीते दिन संपन्न हुए त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने कुल 60 में से 32 सीट पर जीत हासिल की है. सूत्रों ने बताया है कि असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा रविवार यानी 5 मार्च को दिल्ली पहुंचेंगे. यहां वो केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात कर सकते है. इस मुलाकात में त्रिपुरा समेत नगालैंड और मेघालय के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर चर्चा होने की संभावना है.
मालूम हो कि त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने शुक्रवार यानी 3 मार्च को राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य को अपनी सरकार का इस्तीफा सौंप दिया था. उन्होंने बताया कि नई सरकार 8 मार्च को शपथ लेगी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस समोराह में शामिल होने की उम्मीद है. बता दें नयी सरकार का शपथ ग्रहण समारोह विवेकानंद मैदान में होगा.