बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
01-Feb-2020 07:34 PM
HAJIPUR : समाज को शर्मसार करने वाली एक ऐसी घटना सामने आई है. जिसने एक बार फिर से लड़कियों की सुरक्षा और समाज की मानसिकता पर सवाल खड़ा किया है. मामला हाजीपुर का है. जहां 7th क्लास की स्टूडेंट के साथ 6 लड़कों ने गैंगरेप किया. इस मामले में पीड़िता की चाची ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है. मामला सामने आने के बाद पुलिस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.
इसको भी पढ़ें: महिला ने पति की प्रेमिका को पीटा, कपड़े उताकर बनाया VIDEO और कर दी VIRAL
14 साल की स्टूडेंट के साथ हैवानियत
वारदात वैशाली जिले के हाजीपुर की है. जहां 7th क्लास में पढ़ने वाली 14 साल की नाबालिग स्टूडेंट के साथ 6 लड़कों ने मिलकर गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया. मिली जानकारी के मुताबिक घटना बीते गुरुवार की बतायी गयी है. इस मामले में पीड़िता की चाची ने बीते शुक्रवार को पातेपुर थाने में उमेश भगत और पांच अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है.
सरस्वती पूजा देखने जा रही थी पीड़िता
थाने में दर्ज एफआईआर के मुताबिक बीते गुरुवार को पीड़िता सरस्वती पूजा देखने जा रही थी. इसी दौरान दो बाइकों पर सवार आधा दर्जन बदमाशों ने उसका अपहरण कर लिया और गांव के पोखर के समीप सुनसान जगह पर ले गये. वहां सभी ने उसके साथ गैंगरेप किया. साथ ही बदमाशों ने किसी को बताने पर जान मारने की धमकी भी दी.
बदमाशों को तलाश रही पुलिस
वारदात के बाद घर पहुंची पीड़िता छात्रा ने परिजनों को पूरे मामले की जानकारी दी. जिसके बाद परिजनों ने थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई. पातेपुर थानाध्यक्ष कृष्णदेव खटैत ने बताया कि पीड़ित छात्रा की चाची के बयान पर एक नामजद उमेश भगत और पांच अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.