ब्रेकिंग न्यूज़

आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? फर्स्ट बिहार-झारखंड का आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026: डॉक्टरों के सम्मान में सजी गौरवपूर्ण शाम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी ने किया सम्मानित अब पटना में भी दिखेगी काशी जैसी भव्यता… इन घाटों पर होगी गंगा आरती, जान लीजिए पूरा शेड्यूल

Home / news / गुड न्यूज़: 62 दिन में पहली बार ठीक होने वाले लोगों की संख्या...

गुड न्यूज़: 62 दिन में पहली बार ठीक होने वाले लोगों की संख्या नए मरीजों से ज्यादा, एक्टिव केस में भी कमी

11-May-2021 10:33 AM

DESK : देश में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के बीच राहत भरी खबर सामने आई है. एक तरफ जहां सोमवार को 3 लाख 29 हजार 379 नए संक्रमितों की पहचान हुई गतो वहीं दूसरी तरफ 3.55 लाख संक्रमित ठीक हो गए. 62 दिन बाद ऐसा हुआ जब नए मरीजों से ज्यादा मरीजों ने महामारी को मात दी. इससे पहले 9 मार्च को 17,873 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान हुई थी और 20,643 लोग ठीक हुए थे.


इसके अलावा यह भी राहत की खबर है कि सोमवार को मिले नए संक्रमितों की संख्या पिछले 15 दिन में सबसे कम है. इससे पहले 26 अप्रैल को 3.19 लाख केस सामने आए थे. हालांकि पिछले 24 घंटे में 3,877 लोगों ने इस महामारी से जान गंवाई. इसके साथ ही एक्टिव केस में 30,412 की कमी हुई. इससे पहले 9 मार्च को एक्टिव केस में 2909 की कमी हुई थी. 


बिहार की बात की जाए तो लॉकडाउन का भी काफी असर देखने को मिल रहा है. राज्य सरकार की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक बिहार में एक सप्ताह में लगभग 94 हजार 600 से अधिक कोरोना मरीज स्वस्थ हुए हैं. जिसके कारण प्रदेश में रिकवरी रेट बढ़कर 81.97% हो गया है. ख़ुशी की एक और बात ये है कि लगातार आठवें दिन भी प्रदेश में पॉजिटिविटी रेट नीचे गिरा है. हालांकि चिंता की बात है कि पिछले दिन टेस्ट की संख्या में थोड़ी कमी देखी गई है.


बिहार में सोमवार को सिर्फ 10 हजार 174 मरीज मिले. बिहार सरकार के अनुसार पॉजिटिविटी रेट 10.16% तक नीचे पहुंच चुका है. आपको बता दें कि पिछले महीने यही पॉजिटिविटी रेट 16 फीसदी से भी ज्यादा था. एक दिन में टोटल एक लाख 112 लोगों की जांच की गई है. यानी कि कल से लगभग 9 हजार टेस्ट आज कम हुए हैं. ये थोड़ी चिंता की बात है. क्योंकि कोरोना पर नकेल कसने के लिए टेस्टिंग और ट्रेसिंग अतिआवश्यक है.