RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका करगिल में ड्यूटी के दौरान पश्चिम चंपारण का ‘अग्निवीर’ मनीष शहीद, गांव में शोक की लहर
24-Feb-2022 03:10 PM
By Ajit Kumar
JAHANABAD: मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना जहानाबाद के भसेरी गांव में सामने आया है जहां 6 साल की मासूम बच्ची के साथ गांव के ही 2 लोगों ने घिनौना काम किया। बच्ची के परिजनों ने गांव के दो लोग दीना शर्मा और विनोद शर्मा पर लड़की के साथ गंदा काम करने का आरोप लगाया है। घटना के बाद दोनों आरोपी फरार हो गया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
जहानाबाद महिला थाने में इसकी लिखित शिकायत दर्ज करायी गयी है। परिजनों ने बताया कि बच्ची की मां नहीं है वह बचपन में इसे छोड़कर चली गयी थी। जिसके बाद उन्होंने इस बच्ची को अपने पास रख लिया और तब से उसका भरण पोषण कर रहे हैं। बच्ची की सारी जिम्मेदारी उनके कंधे पर है। बच्ची को गोद लेने वाले चाचा-चाची इस घटना के आहत हैं और आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिए जाने की मांग कर रहे है।
पीड़ित बच्ची के परिजनों ने बताया कि बच्ची अपने घर से गांव के बधार में मेहंदी का पत्ता लाने के लिए गयी थी तभी गांव के ही दो लोग विनोद शर्मा और दीना शर्मा ने बच्ची से पूछा की तुम्हे रोटी बनाना आता है। जब लड़की ने कहा कि हां उसे रोटी बनाने आता है। तब दोनों उसे लेकर घर के अंदर चले गये और बारी-बारी से उसके साथ घिनौना काम किया। जिसके बाद बच्ची रोती हुई अपने घर पहुंची जब कारण पूछा गया तब उसने पूरी घटना की जानकारी दी।
मासूम बच्ची की बातों को सुनकर चाचा-चाची और घर के लोग भी हैरान रह गये। महिला थाने में दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया। परिजन दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी और कड़ी से कड़ी सजा दिए जाने की मांग पुलिस से कर रहे हैं। घटना के बाद से दोनों आरोपी फरार हो गये है। फिलहाल पीड़ित बच्ची का मेडिकल जांच कराया जा रहा है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। अब देखना यह होगा कि आखिर कब तक पुलिस आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचाती है।