Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार
08-Feb-2021 03:31 PM
By Pranay Raj
NALANDA: बड़ी खबर नालंदा से आ रही है जहां 10 साल के अगवा छात्र का शव कुंए से बरामद किया गया है। 6 फरवरी को अपराधियों ने अपहरण के बाद छात्र की हत्या कर दी और शव को कुएं में फेंक दिया। घटना के तीन दिन बाद शव के मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया। घटना परबलपुर थाना क्षेत्र के शिवनगर गांव की है।
नालंदा के परवलपुर थाना क्षेत्र के शिवनगर गांव में 10 साल के छात्र को अगवा कर उसकी हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के तीन दिन बाद शव को कुएं से बरामद किया गया। मृतक की पहचान रोहित कुमार के रूप में हुई है जो कैलाश प्रसाद का बेटा था। परिजनों ने बताया कि 6 फरवरी को रोहित का अपहरण कर लिया गया था। जिसके बाद परिजनों ने 3 नामजद समेत 2 अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया गया था। परिजनों ने यह भी बताया कि 4 साल पूर्व भी रोहित का अपहरण किया गया था जिसे चंडी थाना क्षेत्र से बरामद कर लिया गया था। लेकिन इस बार हुए अपहरण की घटना के बाद उसका शव आज सुबह गांव के ही एक कुएं से मिला। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। परवलपुर थानाध्यक्ष कुणाल सिंह ने बताया कि 6 फरवरी की शाम में मृतक के परिजनों द्वारा थाने में अपहरण का मामला दर्ज कराया गया था।