तिरंगे के साथ जश्न बना विवाद! हार्दिक पंड्या पर शिकायत, गर्लफ्रेंड के साथ वीडियो पर मचा बवाल Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित Bihar accident news : पोखरा में डूबने से बुजुर्ग की मौत: शौच के बाद हाथ धोने गए थे; पैर फिसलने से हुआ हादसा LPG raid news : LPG की कालाबाजारी का भंडाफोड़, घर में छिपाकर रखे 10 गैस सिलेंडर जब्त; दो हिरासत में Bihar Missing Case: शॉपिंग करने गई मां-बेटा गायब, पांच दिन बाद भी कोई सुराग नहीं, पति ने अपहरण का लगाया आरोप LPG को लेकर पटना में पहला FIR: गैस डिलीवरी ब्वाय के खिलाफ थाने में केस दर्ज, गड़बड़ी करने वाले हो जाएं सावधान! LPG को लेकर पटना में पहला FIR: गैस डिलीवरी ब्वाय के खिलाफ थाने में केस दर्ज, गड़बड़ी करने वाले हो जाएं सावधान! दहेज की बलि चढ़ी मासूम... एलईडी टीवी और मिक्सर की मांग ने ली नवविवाहिता की जान; गला दबाकर हत्या का आरोप RRB Exam : हाथ बना नकल की कॉपी, गेट से भी निकल गया; यूपी में ऐसे धरा गया बिहार का शातिर परीक्षार्थी
09-Feb-2021 05:13 PM
By JITENDRA
BEGUSARAI: 6 दिनों लापता युवक की बरामदगी नहीं होने से गुस्साएं लोगों ने बलिया थाना का घेराव कर जमकर हंगामा मचाया। आक्रोशित लोगों ने पुलिस प्रशासन पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए जमकर प्रदर्शन किया और मुख्य सड़क को जाम कर दिया। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष रविंद्र मोहन प्रसाद ने कार्रवाई का आश्वासन दिया जिसके बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ और यातायात बहाल हो सका।
बताया जाता है कि बलिया थाना क्षेत्र के नूरजमापुर के रहने वाले राजेश यादव बीते 4 फरवरी से लापता हैं। परिजनों ने उनकी काफी खोजबीन की लेकिन राजेश यादव का पता नहीं चल सका। जिसके बाद परिजनों ने थाने में अपहरण का मामला दर्ज कराया। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की लेकिन ना तो लापता राजेश का पता चल सका और ना ही आरोपी की ही गिरफ्तारी संभव हो पाई। इस बात से गुस्साएं लोगों ने पुलिस के खिलाफ बलिया थाना के पास जमकर हंगामा मचाया।
परिजनों की माने तो लापता राजेश यादव पेशे से ड्राइवर है। मोबाइल पर कॉल आने के बाद वह घर से निकला था लेकिन आज तक नहीं लौट पाया। इसकी सूचना दिए जाने के बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। परिजनों का आरोप है कि यदि सही ढंग से कार्रवाई की जाती तो अब तक राजेश को बरामद कर लिया जाता। इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है उनका रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन किसी अनहोनी की आशंका से परेशान हैं।