Bihar road acciden : थार जीप ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचला, दो की मौत, एक गंभीर रूप से घायल BIHAR CRIME: लिफ्ट देने के बहाने लूटपाट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार LPG cylinder booking : 45, 35 या 25 दिन... सिंगल या डबल सिलेंडर – अब अफवाहों में मत फंसिए, ये है असली नियम; सरकार ने कर दिया सब क्लियर CBSE की नई पहल: अब काउंसलरों की स्किल का AI से होगा आकलन, घर बैठे दे सकेंगे परीक्षा, जानिए पूरी अपडेट BIHAR NEWS : बिहार में कानून और व्यवस्था पूरी तरह से बर्बाद ! तेजस्वी यादव ने कहा – पुलिस शराब के नशे में निर्दोषों को मार रही, अब न्याय होना जरूरी... Ramnavami 2026 : ध्यान रखें! रामनवमी पर पटना में शोभा यात्रा के दौरान कोई भी डीजे नहीं चलेगा, भारी भीड़ से बचें Bihar Pension Update: रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट: सरकार ने किए अहम बदलाव, अब समय पर पेंशन मिलने की गारंटी! Congress notice : 24 अकबर रोड पर ताला? कांग्रेस को इस दिन तक ऑफिस खाली करने का नोटिस, पढ़िए क्या है पूरी खबर BIHAR NEWS : मुजफ्फरपुर में बेरहमी! पड़ोसियों से विवाद के बाद केला व्यवसायी का सिर और चेहरा कूच कर हत्या, गांव में कोहराम बिहार में दो दिन से लापता किशोर का पोखर में मिला शव, दादा की भी सदमे में हुई मौत, इलाके में हड़कंप
14-Sep-2021 07:19 PM
DELHI: इस वक्त की बड़ी खबर देश की राजधानी दिल्ली से आ रही है जहां पुलिस ने पाकिस्तानी आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पाक प्रशिक्षित दो आतंकियों समेत कुल 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से विस्फोटक भी बरामद की गयी है। इन सभी का फोटो जारी कर दिया गया है। फिलहाल गिरफ्तार आतंकवादियों से पूछताछ जारी है।
गिरफ्तार आतंकी पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आइएसआई और आतंकी संगठन से जुड़े हैं। गिरफ्तार आतंकवादियों की पहचान मोहम्मद ओसामा, जीशान, जान मोहम्मद अली, मोहम्मद अबू बकर, ओसामा और मूलचंद उर्फ लाला के रूप में हुई है। एक साथ दिल्ली, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में छापेमारी की गयी। इस दौरान इन आतंकियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आतंकवादियों में 3 यूपी और दो दिल्ली के रहने वाले हैं। गिरफ्तार आतंकियों में दो ने तो पाकिस्तान में ट्रेनिंग भी ली है। इनकी योजना कुछ शहरों में ब्लास्ट करने की थी।
गौरतलब है कि 15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस को आतंकियों का इनपुट मिला था। जिसके बाद स्पेशल टीम काम कर रही थी। पुलिस को इन आतंकियों के बारे में सूचनाएं मिल रही थी। आतंकियों के पूरे मॉड्यूल पर पुलिस ने नजर बना रखा था। तभी स्पेशल सेल ने इस मॉड्यूल के सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल गिरफ्तार आतंकियों से पुलिस पूछताछ कर रही है।