लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली
02-Aug-2022 11:28 AM
DESK : 5जी स्पेक्ट्रम की मेगा नीलामी समाप्त हो गई है, जिसमें सात दिनों में 40 राउंड के दौरान 1.5 लाख करोड़ रुपये से अधिक की रिकॉर्ड बोलियां लगीं. इस दौरान रिलायंस जियो सबसे आगे रही. दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नीलामी प्रक्रिया पूरी होने की जानकारी देते हुए कहा कि देश में पहली बार हो रही 5जीस्पेक्ट्रम नीलामी के दौरान 72098 Mhz में से 51236 Mhz स्पेक्ट्रम बिके हैं.
नीलामी प्रक्रिया समाप्त होने के बाद रिलायंस जियो पूरे देश में 5जी रोलआउट करने की तैयारी में जुट गई है. पहले कंपनी 5जी प्लान्स और ट्रायल्स को लेकर ज्यादा कुछ जानकारी शेयर नहीं करती थी. जबकि दूसरी टेलीकॉम कंपनियां जैसे वोडाफोन आइडिया और एयरटेल को लेकर जानकारी सामने आती रहती थी. लेकिन अब रिलायंस जियो की ओर से हिंट किया गया है कि इसकी 5G सर्विस पूरे देश में अक्टूबर तक जारी हो सकती है. इसको लेकर रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी ने इशारा किया है.
बता दें कि दूरसंचार मंत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी में सबसे अधिक बोली रिलायंस जियो ने लगाया है. रिलायंस ने कुल 24,740Mhz स्पेक्ट्रम की खरीदारी की है. रिलायंस ने 700Mhz, 800Mhz, 1800Mhz, 3300Mhz और 26Ghz स्पेक्ट्रम के लिए बोलियां लगाई है. वहीं, भारती एयरटेल ने 19867Mhz स्पेक्ट्रम की खरीदारी की है. इसके अलावा वोडाफोन-आइडिया ने 6228Mhz स्पेक्ट्रम की खरीदारी की है.
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...