बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी सुनसान जगह पर महिला के साथ छेड़खानी, विरोध किया तो रॉड से पीटा, पति से भी की मारपीट RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़
15-Dec-2022 01:08 PM
By AKASH KUMAR
AURANGABAD: औरंगाबाद में अपराधियों ने एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी है। घटना पौथू थाना क्षेत्र के शिवा गांव के बधार की है जहां बेखौफ अपराधियों ने 58 वर्षीय एक किसान की बुधवार की देर रात में गोली मारकर हत्या कर दी। घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। वही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
घटना के संबंध में पंचायत समिति प्रतिनिधि छोटे शर्मा ने बताया कि शिवा गांव निवासी मृतक नागेंद्र शर्मा उर्फ नागा गांव के बधार में अपने ही पोखर में मछली पालन कर रखा था। उसी की देखरेख के लिए वे वहां पर मड़ई बनाकर रात में सोया करते थे लेकिन अपराधियों ने बुधवार की देर रात गोली मारकर उनकी हत्या कर दी।
ग्रामीणों ने बताया कि रात में आवाज आई थी लेकिन सभी लोग पटाखे की आवाज समझ कर अनदेखी कर दिए लेकिन सुबह जब मृतक के परिजन बधार पहुंचे तो देखा कि नागेंद्र शर्मा मृत अवस्था में पड़े हैं। उनके सिर में गोली लगी हुई थी। घटना की सूचना पौथू थाने की पुलिस को दी गयी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की।