मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
12-Feb-2023 10:02 PM
By Srikant Rai
MADHEPURA: मधेपुरा में लगातार महिलाओं और बच्चों को निशाना बनाया जा रहा है। ताजा मामला जिले के उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र का है जहां एक बार फिर 6 साल की नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश की गयी। 55 साल के अधेड़ ने यह घिनौनी हरकत की है।
पीड़िता के चाचा ने बताया कि घर के ही पास में सरकारी स्कूल के मैदान में 5-6 बच्चे के साथ उनकी भतीजी खेल रही थी। तभी देर शाम पास के गांव का दिनेश यादव भतीजी को टॉफी देने के बहाने स्कूल के पीछे ले गया और उसके साथ दुष्कर्म करने का कोशिश की। इस दौरान गांव के कुछ लोगों की नजर उस पर पड़ गई और शोर सुनते ही वह वहां से भाग निकला।
बताया जाता है कि बच्ची के पिता दिल्ली में मेहनत मजदूरी का काम किया करते हैं। गांव में बच्ची अपनी माँ एवं परिवार के अन्य सदस्य के साथ रहती हैं। 6 साल की बच्ची के साथ रेप करने की कोशिश करने वाले अधेड़ का नाम दिनेश यादव है जो भूमि यादव का बेटा है और वार्ड नंबर 8 लसकड़ी में रहता है। उसकी उम्र 55 वर्ष बतायी जा रही है।
परिजनों के बच्ची को उदाकिशुनगंज अस्पताल में भर्ती कराया जहांं प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल चेकअप के लिए मधेपुरा सदर अस्पताल रेफर किया गया है। मधेपुरा सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने बच्ची को मेडिकल चेकअप के लिए भेजा है। डॉक्टरों का कहना है कि बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ या नहीं इस बात का पता मेडिकल रिपोर्ट के आने के बाद ही हो पाएगा। फिलहाल इस घटना को लेकर गांव के लोगों में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीण आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।