BIHAR NEWS : मुजफ्फरपुर में बेरहमी! पड़ोसियों से विवाद के बाद केला व्यवसायी का सिर और चेहरा कूच कर हत्या, गांव में कोहराम बिहार में दो दिन से लापता किशोर का पोखर में मिला शव, दादा की भी सदमे में हुई मौत, इलाके में हड़कंप Bihar Accident : दर्दनाक हादसा! स्कूल बस-ट्रक की भिड़ंत में 2 शिक्षकों की मौत, बच्चों में मचा चीख-पुकार Bihar Board Result Date : काउंटडाउन शुरू! बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट बस कुछ कदम दूर,कितने टॉपर्स को बुलाया गया बोर्ड ऑफिस? Bihar Road: अब तीन घंटे में तय होगी पटना से पूर्णिया की दूरी, जानें इस एक्सप्रेस वे का क्या है नया अपडेट Bihar crime : छठ घाट पर चली गोली! रिटायर्ड दारोगा के बेटे को मारी गोली, अफरा-तफरी में फरार हुआ शूटर बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा: बर्थडे पार्टी से लौट रहे दंपति को अज्ञात वाहन ने रौंदा, बेटी गंभीर रूप से घायल Bihar News : बिहार में छुट्टी लेने का नया नियम लागू! अब इस पोर्टल से ही होगी अर्जी, बिना मंजूरी नहीं मानेगी छुट्टी Chaiti Chhath 2026 : चैती छठ के समापन पर मातम: पटना समेत कई जिलों में डूबने से मौतें, अर्घ्य के बीच हादसे मरीन ड्राइव पर तेज रफ्तार का कहर: बुलेट और जुगाड़ गाड़ी की भीषण टक्कर, चालक की दर्दनाक मौत
19-Jun-2021 09:58 AM
PATNA : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का आज 51वां जन्मदिन है. हालांकि, कोरोना महामारी के कारण पैदा हुई स्थिति की वजह से उन्होंने जश्न नहीं मनाने का फैसला किया है. इसके अलावा उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से भी उनके जन्मदिन के मौके पर किसी तरह के जश्न का आयोजन नहीं करने की अपील की है. उन्होंने अपील की है कि उनके बर्थडे पर कोई होर्डिंग या पोस्टर न लगाएं, बल्कि अपने पास उपलब्ध संसाधन का इस्तेमाल जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए करें.
संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने प्रदेश कांग्रेस कमेटियों, पार्टी के विभिन्न संगठनों को पत्र लिखकर राहुल गांधी की इस भावना से उन्हें अवगत करा दिया है. पार्टी ने प्रदेश कांग्रेस कमेटियों से कहा कि वे राहुल गांधी के जन्मदिन पर जरूरतमंद लोगों के बीच राशन, मेडिकल किट, मास्क और सैनेटाइजर बांटेंगे. वहीं भारतीय युवा कांग्रेस ने कहा कि वह राहुल गांधी के जन्मदिन पर कोरोना प्रभावित लोगों की मदद करेगी, जरूरतमंदों को राशन मुहैया कराएगी और आम लोगों को टीका लगवाने में मदद करेगी.
भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ और भारतीय युवा कांग्रेस ने राहुल गांधी के जन्मदिन पर यानी आज लोगों के लिए अपने दफ्तर में मुफ्त कोविड-19 टीकाकरण अभियान आयोजित करने की योजना बनाई है. एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन का कहना है कि 'हमारे नेता राहुल गांधी का मानना है कि कोविड को फैलाने के बजाय हमें टीका लगवाना चाहिए. ताकि वायरस न फैले. महामारी के बीच लोगों की सुरक्षा के लिए टीकाकरण सबसे अच्छा संभव तरीका है.
आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने राहुल गांधी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई दी है और उनकी सेहत और लंबी उम्र की कामना की है.