BIHAR NEWS : खाकी पर बड़ा सवाल! अपर थानेदार का घूस लेते VIDEO वायरल; SSP ने दिए जांच के आदेश Bihar Jobs : बिहार में बंपर भर्ती का मौका! 209 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली; जानें पूरी डिटेल Bihar News : धनकुबेर SDPO गौतम का आज होगा EOU से सामना, सफेदपोशों से भी कनेक्शन का खुलेगा राज; महिला मित्र और नौकरानी का सच आ चूका है सामने Bihar News : बिहार MLC चुनाव में बड़ा खेल! सीटों का नया गणित NDA को दिला रहा बढ़त तो महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ीं; नीतीश की जगह निशांत और मंगल की जगह दीपक का नाम तय Bihar Weather : बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी! ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर
01-Feb-2023 06:30 PM
By First Bihar
NALANDA: इंटरमीडिएट परीक्षा के दौरान एक छात्र परीक्षा केंद्र पर बेहोश होकर गिर पड़ा। जिससे परीक्षा केंद्र पर अफरा-तफरी मच गयी। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया। छात्र के बेहोश होने की वजह जानेंगे तो आप भी हैरान रह जाएंगे।
दरअसल इंटर परीक्षार्थी को 500 छात्राओं के बीच बैठाया गया था। अपने आस-पास बैठे लड़कियों को देख वह इतना नर्वस हो गया कि परीक्षा देने के बजाए बेहोश होकर क्लास में ही गिर गया। जिससे ब्रिलिएंट कॉन्वेंट स्कूल में अफरा-तफरी मच गयी। 17 वर्षीय मनीष को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया। मनीष ने बताया कि अचानक आंख दर्द और सिर दर्द करने लगा था। साथ में ठंड भी लग रहा था।
मामला बिहारशरीफ के सुंदरगढ़ इलाका स्थित ब्रिलिएंट कॉन्वेंट स्कूल का है। आज से इंटरमीडिएट की परीक्षा शुरू हुई है। आज मैथ्स का एग्जाम था। परीक्षा में शामिल होने के लिए मनीष भी सेंटर पर पहुंच गया। सेंटर में प्रवेश करते ही वह हैरान रह गया। उसकी हैरानी की वजह यह थी कि उस सेंटर पर पांच सौ लड़कियों के बीच वह अकेला युवक था जो परीक्षा देने पहुंचा था।
मनीष को छोड़ बाकि सब लड़कियां थी जो इस सेंटर पर एग्जाम देने आई थी। उसे 500 लड़कियों के बीच में बैठा दिया गया। अपने आस-पास लड़कियों को देख मनीष काफी नर्वस हो गया। उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और वह चक्कर खाकर क्लास में ही गिर पड़ा। जिसके बाद उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। बता दें कि आज इंटर परीक्षा का पहला दिन था और गणित की परीक्षा वह दे रहा था।
मनीष को अचानक हॉस्पिटल ले जाते देख बाहर बैठे परिजन भी हैरान रह गये। आश्चर्य की बात तो यह है कि छात्र मनीष शंकर के एडमिट कार्ड पर MALE की जगह FEMALE लिखा हुआ है। 500 छात्राओं के परीक्षा केंद्र पर सिर्फ एक छात्र मनीष शंकर का ही सेंटर क्यों दिया गया यह हैरान करने वाली बात है।