Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद
02-Jun-2020 02:47 PM
PATNA: युवा लोक समता के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता आशुतोष झा ने बताया कि 5 जून को सीएम नीतीश कुमार का पुतला दहन होगा. युवा लोक समता के प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु पटेल के आवाहन पर संगठन के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता पूरे बिहार के हर जिला मुख्यालय पर पुतला दहन करेंगे.
बिहार में कानून व्यवस्था का डर नहीं
आशुतोष ने बताया कि बिहार में गिरती कानून व्यवस्था और एसटीइटी की परीक्षा रद्द किए जाने के विरोध में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन करेंगे. युवा लोक समता के प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु पटेल और मुख्य प्रवक्ता आशुतोष झा ने संयुक्त रूप से कहा कि बिहार में अपराध बेलगाम हो चुके है. लॉकडाउन की अवधि में भी हत्या लूट बलात्कार की घटनाएं आम है. सरकार का इस पर कोई अंकुश नहीं है. ऐसी संवेदनहीन सरकार को अविलंब इस्तीफा दे देना चाहिए.
एसटीईटी की परीक्षा जनवरी में हुई और उसका परिणाम मई में आना था. हजारों युवाओं का भविष्य और रोजगार इससे जुड़ा हुआ था लेकिन सरकार ने इसे अचानक रद्द कर दिया. यह बेहद निराशाजनक बात है कि बिहार में कदाचार मुक्त परीक्षा हो ही नहीं सकती है.सरकार को इसकी जवाबदेही लेते हुए अविलंब उचित कदम उठाने चाहिए अन्यथा युवा रालोसपा भी चरणबद्ध आंदोलन करेगी.