गोपालगंज में अधूरा नाला बना जानलेवा, ठेकेदार की लापरवाही से लोग परेशान मुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंका ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब फोटो से बनाई अश्लील रील… फिर शुरू हुआ ब्लैकमेल का खेल, 5 लाख और गहनों की मांग से दहशत में महिला नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार सीने पर हाथ लगाया, कपड़े फाड़े फिर… बिहार में महिला के साथ शर्मनाक हरकत; दो आरोपी गिरफ्तार 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश
11-Sep-2022 05:08 PM
PATNA: जेडीयू कोटे से खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेशी सिंह ने जेडीयू विधायक बीमा भारती के खिलाफ 5 करोड़ रुपये की मानहानि का नोटिस भेजा है। नोटिस मिलने के बाद जेडीयू विधायक बीमा भारती ने कहा कि दो दिनों के भीतर वे इस नोटिस का जवाब देंगी। बता दें कि बीते दिनों बीमा भारती ने मंत्री लेशी सिंह पर हमला बोला था। लेशी सिंह के खिलाफ मीडिया में बयान दिया था।जिसके बाद जेडीयू कोटे से मंत्री लेशी सिंह ने जेडीयू विधायक के खिलाफ लीगल नोटिस भेज दिया है।
5 करोड़ के नोटिस की जानकारी देते हुए जेडीयू विधायक बीमा भारती ने कहा कि लेशी सिंह के बारे में हम जो कहे थे वो गलत नहीं कहे थे। मीडिया में बयान देने के बाद हमारी तबीयत खराब हो गयी थी। जिसके बाद हम हॉस्पिटल में एडमिट थे। अभी भी तबीयत ठीक नहीं है। हॉस्पिटल से घर पहुंची तो पता चला की मंत्री लेशी सिंह ने मेरे खिलाफ पांच करोड़ का नोटिस भेजा है।
बीमा भारती ने कहा कि लेशी सिंह पर हम जो आरोप लगाए थे वो गलत नहीं था बिल्कुल सही आरोप है। लेशी सिंह हत्या करवायी थी उनके खिलाफ साक्ष्य भी है और कोर्ट में केस भी किया हुआ है। लेकिन इसके बावजूद वो मंत्री पद पर बनी हुई हैं। बीमा भारती ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से लेशी सिंह को मंत्री पद से हटाने की मांग की है। बीमा भारती ने बताया कि जेडीयू कोटे के मंत्री लेशी सिंह पर पूर्णिया के रिंटू सिंह की हत्या का आरोप है। उन्होंने लेशी सिंह पर जातिवाद करने का भी आरोप लगाया है।
जेडीयू की विधायक बीमा भारती ने कहा कि केस में लेशी सिंह का नाम है। हम अतिपिछड़ा और मंडल समाज से आते हैं हमें दबाने की कोशिश लेशी सिंह कर रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सब कुछ पता है। पार्टी और नेता सबके लिए बराबर है। जो गलत है उस पर हम आवाज उठाएंगे। मंत्री रहते हुए केस में कार्रवाई नहीं हो सकती इसलिए हम उनके इस्तीफे की मांग करते हैं। पीड़ित को इनके मंत्री पद पर रहते न्याय कभी नहीं मिल सकता। लेशी सिंह अतिपिछड़ा को नोटिस देकर धमकाने का काम कर रही है।