RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका करगिल में ड्यूटी के दौरान पश्चिम चंपारण का ‘अग्निवीर’ मनीष शहीद, गांव में शोक की लहर
12-Mar-2024 04:50 PM
By First Bihar
DESK: नशे के कारोबारियों के खिलाफ गुजरात में बड़ी कार्रवाई हुई। पोरबंदर में एटीएस, एनसीबी और कोस्ट गार्ड ने आज संयुक्त कार्रवाई की। टीम ने 450 करोड़ की ड्रग्स और नशीली दवाइयों के साथ 6 पाकिस्तानियों को गिरफ्तार किया है।
गुजरात एटीएस को इस बात की गु्प्त सूचना मिली थी कि कुछ पाकिस्तानी तस्कर भारतीय नाव से नशे की खेफ ला रहे हैं। इसे दिल्ली और पंजाब में पहुंचाने की तैयारी है। सूचना मिलते ही एनसीबी, कोस्ट गार्ड और एटीएस ने मिलकर संयुक्त कार्रवाई की। एक नाव पर सवार 6 पाकिस्तानी नागरिक को पकड़ा गया जिनके पास से 60 पैकेट ड्रग्स और नशीली दवाइयां बरामद किया गया। बरामद नशे की खेप की कीमत 450 करोड़ आंकी जा रही है।
गौरतलब है कि इससे पहले भी गुजरात के वेरावल बंदरगाह से 350 करोड़ रुपये की 50 किलो ड्रग्स को जब्त किया गया था। इसे एक वोट में छिपाकर लाया जा रहा था। इस दौरान 9 तस्करों को पकड़ा गया था। आज 450 करोड़ की ड्रग्स और नशीली दवाइयों के साथ 6 पाकिस्तानियों को गिरफ्तार किया है।