मातम में बदली खुशी: बहन की शादी का कार्ड देकर लौट रहे भाई की दर्दनाक मौत, हादसे के बाद बाइक समेत नहर में गिरा युवक मातम में बदली खुशी: बहन की शादी का कार्ड देकर लौट रहे भाई की दर्दनाक मौत, हादसे के बाद बाइक समेत नहर में गिरा युवक बिहार में 5 लोगों की संदिग्ध मौत..जहरीली शराब पीने की चर्चा ! बिना PM रिपोर्ट के ही सहायक एक्साइज कमिश्नर ने दिया गजब का जवाब- 'कुत्ता' काटने से मरे हैं लोग... BIHAR NEWS: बिहार में अब बिना जमीन रसीद के भी मिलेगा बिजली कनेक्शन, बस करना होगा यह काम, जानिए नया नियम और पूरी प्रक्रिया BIHAR CRIME NEWS: बम की धमकियों से नहीं थमेगा न्याय: पटना सिविल कोर्ट में रोज सर्च अभियान, आरोपियों की गिरफ्तारी को विशेष टीम गठित Bihar politics : विधान परिषद में राजद MLC ने जेडीयू मंत्री को कहा - फेक है आपकी डिग्री ..., खूब हुआ हंगामा; जानिए फिर मंत्री ने क्या दिया जवाब Bihar News : पैक्स अध्यक्षों से रिश्वत, अधिकारी ने खुद लिखा सच! बिहार विधान परिषद में राजद MLC सुनील सिंह ने खोली सरकार की पोल, सभापति भी हैरान Bihar Assembly : 2013 से अब तक नहीं हुआ काम, HAM के विधायक ने सरकार पर उठाया सवाल; जानिए मंत्री ने क्या दिया जवाब PATNA METRO UPDATE: पटना में भी दिल्ली की तर्ज पर दौड़ेगी मेट्रो ट्रेनें, इस माह तक शुरू होने की उम्मीद, जानिए पूरी अपडेट Bihar News : 'हुजुर यह सरकार के सामर्थ का हनन है ....', मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और मंत्रियों की बात नहीं मान रहे अधिकारी, BJP विधायक ने सरकार पर उठाया सवाल; नियमावली लेकर पहुंचे सदन
18-Feb-2023 08:07 AM
By First Bihar
PATNA : पटना एयरपोर्ट ने विमानों का नया विंटर शेड्यूल जारी किया है। यह शेड्यूल पटना एयरपोर्ट पर आने वाली सभी 41 जोड़ी विमानों के लिए जारी किया गया है। इस नए शेड्यूल के मुताबिक पहली फ्लाइट पटना में सुबह 7. 55 पर आएगा और आखिरी विमान रात 9. 55 पर उड़ान भरेगा। इसके आलावा अब पटना से भुवनेश्वर जाने वाले यात्रियों को बड़ी सुविधा दी गई। यहां के लिए डायरेक्ट फ्लाइट फिर से शुरू हो गई है। इससे पटना से पुरी स्थित जगन्नाथपुरी मंदिर में दर्शन करना आसान हो जाएगा। इसके साथ ही दिसंबर के महीने में बंद हुई चंडीगढ़-पटना- भुवनेश्वर के बीच उड़ान भरने वाली इंडिगो की यह नई फ्लाइट फिर से शुरू कर दी गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, पटना एयरपोर्ट के तरफ से जारी यह नया शेड्यूल 25 मार्च तक प्रभावी रहेगा। इससे पहले पटना से 37 जोड़ी विमानों का परिचालन हो रहा था। पटना से सुबह में इंडिगो ने एक नया विमान शुरू किया है। इस नए शेड्यूल के मुताबिक पटना से दिल्ली के लिए अब पहली फ्लाइट इंडिगो की सुबह 8.25 बजे है, आखिरी इंडिगो की ही रात 9.25 बजे है।
वहीं, इस नए शेड्यूल में भी वाराणसी, प्रयागराज और देवघर के लिए कोई भी फ्लाइट नहीं है। जबकि दिल्ली-पटना- दिल्ली बीच सबसे अधिक 15 जोड़ी फ्लाइट है। जिसमें कई के समय में बदलाव किया गया है। जबकि मुंबई के लिए पांच फ्लाइट है। वहीं, बेंगलुरु व कोलकाता के लिए 3- 3, हैदराबाद, अहमदाबाद, पुणे व गुवाहाटी के लिए 2-2 है। वहीं अमृतसर, चेन्नई, रांची, लखनऊ, चंडीगढ़ व भुवनेश्वर के लिए एक-एक विमान है।
आपको बताते चलें कि, वतर्मान में इस नए शेड्यूल के मुताबिक पटना एयरपोर्ट पर सबसे अधिक इंडिगो की फ्लाइट है। इसकी कुल 24 जोड़ी विमान पटना से उड़ान भरती है। जबकि स्पाइसजेट की 6 जोड़ी, गो एयर की 5 जोड़ी , एयर इंडिया की 3 जोड़ी, विस्तारा की दो जोड़ी और फ्लाइबिग की एक जोड़ी विमान है। हालांकि, आगामी एक मार्च से गो एयर अहमदाबाद के लिए और इंडिगो बेंगलुरु के लिए एक-एक फ्लाइट शुरू करने वाली है।