गोपालगंज में अधूरा नाला बना जानलेवा, ठेकेदार की लापरवाही से लोग परेशान मुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंका ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब फोटो से बनाई अश्लील रील… फिर शुरू हुआ ब्लैकमेल का खेल, 5 लाख और गहनों की मांग से दहशत में महिला नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार सीने पर हाथ लगाया, कपड़े फाड़े फिर… बिहार में महिला के साथ शर्मनाक हरकत; दो आरोपी गिरफ्तार 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश
07-Sep-2022 07:23 AM
PATNA : बिहार के प्रारंभिक स्कूलों में 40506 प्रधान शिक्षकों की बहाली के लिए योग्य शिक्षक फिर से अप्लाई कर सकेंगे। आवेदन की तारीख 9 सितंबर से 23 सितंबर तक निर्धारित की गई है। वहीं, अगर फॉर्म में कोई गड़बड़ी हो जाए तो अभ्यर्थी 30 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन में सुधार कर सकेंगे। बता दें, 150 नंबर के रिटेन ओब्जक्टिव टेस्ट 18 दिसंबर को होगी। मंगलवार को बीपीएससी के संयुक्त सचिव सह परीक्षा नियंत्रक अमरेंद्र कुमार ने इसकी सूचना जारी कर दी।
हालांकि, ऐसे अभ्यर्थी जिन्होंने पहले ही अप्लाई कर दिया है, उन्हें दोबारा आवेदन करने की जरुरत नहीं है। पिछले दिनों बीपीएससी और शिक्षा विभाग के अधिकारियों के बीच बैठक हुई थी, जिसमें सिलेबस को भी आसान कर दिया गया था। 40506 प्रधान शिक्षक की भर्ती के लिए पहले आवेदन की तिथि 20 मई तय की गई थी, जिसमें अब तक केवल एक लाख 7 हजार शिक्षकों ने प्रधान शिक्षक पद के लिए अप्लाई किया है। ऐसे में बाकी के अभ्यर्थियों को दोबारा मौका दिया जा रहा है।
आपको बता दें, प्रधान शिक्षक के लिए 150 मार्क्स के रिटेन टेस्ट लिए जाएंगे, जो सारे ऑब्जेक्टिव टाइप क्वेश्चन रहेंगे। इसमें डीएलएड से 75 नंबर होंगे, जबकि जनरल स्टडी में 8 वीं स्तर के मैथ्स पूछे जाएंगे, जो 20 मार्क्स के होंगे।