पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा बिहार में सूखे नशे का चलन बढ़ा: 70 लाख के गांजा के साथ तीन स्मगलर अरेस्ट, पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई बिहार में सूखे नशे का चलन बढ़ा: 70 लाख के गांजा के साथ तीन स्मगलर अरेस्ट, पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई
01-May-2020 09:40 AM
DESK : देश में जारी कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए बुलाए गए लॉकडाउन के बीच संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार इज़ाफा हो रहा है. अब कोरोना वारियर्स भी तेजी से संक्रमण की चपेट में आने लगे हैं.
ताजा मामला मालेगांव का है, जहां 40 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. सबसे बड़ी बात यह है कि ये सभी पुलिसवाले शहर के कंटेनमेंट जोन में ड्यूटी कर रहे थे. मालेगांव कोरोना के नए हॉटस्पॉट के तौर पर सामने आया है. पिछले 24 घंटों में यहां 82 नए मामले सामने आए हैं. जिसके बाद वहां मरीजों की संख्या 258 पहुंच गई है.
बता दें कि देश में कोरोना के मरीजों की संख्या 35 हजार 43 हो गई है, जिसमें 8 हजार 889 लोग ठीक हो चुके हैं. वहीं एक हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है. वहीं महाराष्ट्र और गुजरात में भी बीमारों की तादाद लगातार बढ़ रही है.