मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
20-Mar-2021 08:56 AM
DESK : शुक्रवार रात अचानक से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स Facebook, WhatsApp और Instagram ने काम करना बंद कर दिया. सर्विस के डाउन होने की वजह से भारत सहित पूरी दुनिया के कई देशों में करीब 40 मिनट तक लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा.
शुक्रवार की रात 10.58 बजे से Facebook, WhatsApp और Instagram ने काम करना बंद कर दिया और यह समस्या 11 बजकर 40 मिनट तक रही. इस दौरान लोग काफी परेशान दिखे और ट्विटर फेसबुक पर तो जैसै मिम्स की बाढ़ आ गई. इस्टाग्राम के यूजर्स भी कोई नया पोस्ट नहीं देख पा रहे थे. पोस्ट करने में भी यूजर्स को कठिनाई आ रही थी. फिलहाल इसे लेकर कंपनी की तरफ से कोई स्टेटमेंट नहीं आया है.
बता दें कि इससे पहले भी कई बार Facebook, WhatsApp और Instagram डाउन रहे हैं. इसके बाद कंपनी स्टेटमेंट जारी कर बताती है, लेकिन कंपनी कभी भी वजह नहीं बताती की ऐसा क्यों होता है. Facebook, WhatsApp और Instagram तीनों के एक साथ डाउन होने के बाद ट्विटर पर मार्क जुकरबर्ग ट्रेंड करने लगे.