Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका गैस किल्लत की चर्चा के बीच मुंगेर में बढ़ी इंडक्शन चूल्हों की मांग, दुकानों पर उमड़ रहे ग्राहक गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा बिहार में बेखौफ हुए अपराधी! घर से गायब युवक का सड़क किनारे मिला शव, परिजनों ने लगाया यह आरोप ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल BIHAR NEWS : विदेशी ऋण से बन रहे दो मेगा प्रोजेक्ट जल्द होंगे पूरे, एनएच-82 और कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल से बदलेगी बिहार की कनेक्टिविटी Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए
04-Sep-2023 08:03 PM
By Tahsin Ali
PURNEA: पूर्णिया के बायसी प्रखंड अंतर्गत पानीसदरा की एक लड़की अचानक बनगामा पंचायत के मजलिसपूर गांव आ पहुंच गयी। जिसे देख ग्रामीण भी हैरान रह गये। लड़की अपने ब्यॉय फ्रेंड चांद के घर आई थी। लड़की का कहना है कि उन दोनों के बीच 4 साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा है। लगातार दोनों के बीच फोन पर घंटों बातचीत होती थी। बात शादी तक पहुंच गयी। चांद ने भरोसा दिलाया कि वो उसी के साथ शादी करेगा लेकिन जब शादी के लड़की उसके घर पहुंची तब चांद उसे देखकर घर से भाग गया।
लड़की ने आरोप लगाया है कि बनगामा पंचायत के मजलिसपुर का चांद उसे शादी का झांसा देकर चार साल तक फोन पर बात किया करता था और शादी का दिलासा देता रहा जब वक्त आया साथ निभाने का तो चांद उसे छोड़कर भाग गया। जब चांद को शादी के लिए बोला गया तो एक माह से उससे दूरी बनाने लगा।
इधर लड़की अपने चार साल के प्यार को पाने के लिए एक बड़ा कदम उठाई और सीधे चांद के घर चली आई। लड़की किसी भी सूरत में अपने प्यार को पाना चाहती थी। वह प्यार को खोना नही चाहती थी लेकिन चांद लड़की को अपने घर आते देख घर से रफू चक्कर हो गया। जबकि लड़की सप्ताहभर से चांद के इंतजार में उसके घर में ही बैठी है।
लड़की का आरोप है कि चांद के घर जाने के बाद उसके परिवार के कुछ सदस्यों ने उसकी पिटाई कर दी। इस पूरे मामले में समाज लड़की के साथ खड़ा नजर आया। समाज के लोगों का कहना है कि यह शादी होनी चाहिए। उन्हें लगता है कि यह मामला आज इसके साथ हुआ है , कल किसी और के साथ भी हो सकता है। लड़के ने जो सपना लड़की को दिखाया है उसे पूरा करना चाहिए।
पूरे मामले को लेकर चांद का बड़े भाई मोहम्मद इमरान ने अपने भाई चांद के साथ शादी कराने की बात स्वीकार किया। लेकिन अब लोगों को यह समझ में नहीं आ रहा है कि जब चांद का बड़ा भाई शादी करवाना चाहता है और लड़की को अपने घर में एक सप्ताह तक रखकर वो भाग क्यों गया। चांद अब भी घर से फरार है। इधर परिवार वाले भी मामले को लेकर खुलकर सामने नहीं आ रहे हैं।