बिहार से झारखंड भेजी जा रही 1400 किलो नकली पनीर और 90 किलो घी जब्त, यहां खपाने की थी तैयारी ‘बाबू.. शाम होने के बाद मंदिर के पीछे आ जाना’, नाबालिग गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था लड़का, गांव के लोगों ने जबरन करा दी शादी पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां BEO साहब तो बड़े चालबाज निकले! फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थमा युवक से ठग लिए 8 लाख रुपए, अब सच आया सामने तो... Bihar Road Project: सूबे के इस फोरलेन सड़क निर्माण के लिए मिला NOC...910 दिनों में 82 KM सड़क बनेगी शादी का भोज खाने से एक साथ 150 से ज्यादा लोग बीमार, मची अफरा-तफरी RRB NTPC Admit Card 2026 जारी: 16 मार्च से शुरू होगी परीक्षा, ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र इंडेन का बुकिंग सिस्टम क्रैश, गैस सिलेंडर बुक करना हुआ मुश्किल; देशभर में LPG उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी इंडेन का बुकिंग सिस्टम क्रैश, गैस सिलेंडर बुक करना हुआ मुश्किल; देशभर में LPG उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी
22-Apr-2024 09:12 PM
By First Bihar
MADHUBANI: बाबूबरही के योगिया चौक के पास बने चेक पोस्ट पर तैनात स्टेटिक सर्विलांस की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। एक युवक को 4 लाख कैश के साथ पकड़ा है। वो पैसे की डिलीवरी करने लदनियां के खाजेडीह जा रहा था। युवक को डीडीसी कार्यालय भेजा गया है। जहां युवक से पूछताछ की गई।
कैश के साथ पकड़े गये युवक की पहचान जयनगर थाना क्षेत्र के कमलाबाड़ी गोठ निवासी विश्वनाथ चौधरी के बेटे जितेंद्र कुमार चौधरी के रूप में हुई है। पूछताछ में जितेंद्र चौधरी ने बताया कि वह 3 लाख 95 हजार 500 रुपये लदनियां थाना क्षेत्र के खाजेडीह गांव निवासी गंगा राम चौधरी के घर पहुंचाने के लिए जा रहा था।
तभी चेक पोस्ट पर तैनात पुलिस कर्मियों ने उन्हें रोका और जब तलाशी ली तब उनके पास से यह पैसा बरामद हुआ। जब जितेंद्र चौधरी ने संतोषप्रद जवाब नहीं दिया तब उसे उप विकास आयुक्त के कार्यालय भेज दिया गया। डीडीसी कार्यालय में फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है।