बिहार में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुखिया समेत 15 लोग गिरफ्तार, उत्पाद विभाग का सख्त अभियान पहले पति की बेरहमी से हत्या… अब पत्नी ने दो मासूम बच्चों संग उठाया खौफनाक कदम, तीनों की हालत नाजुक देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे
26-Mar-2023 01:37 PM
By VISHWAJIT ANAND
PATNA: बिहार के पूर्व मंत्री और विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के सुप्रीमो मुकेश सहनी का जन्मदिन 31 मार्च को है। मुजफ्फरपुर में उनकी पार्टी वीआईपी मुकेश सहनी का बर्थडे धूमधाम से मनाएगी। इस मौके पर पार्टी के तमाम लोग मौजूद रहेंगे। इस बात की जानकारी वीआईपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने दी। कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी के बर्थडे की तैयारी जिला कमेटी मुजफ्फरपुर की तरफ से तैयारी की जा रही है।
देव ज्योति ने बताया कि अगले 31 मार्च को उनकी पार्टी बाबा केवल महाराज के आशीर्वाद से पार्टी के सुप्रीमो मुकेश सहनी का जन्मदिन मुजफ्फरपुर में मनाएगी। इसके लिए बड़े पैमाने पर तैयारी चल रही है। मुकेश सहनी के जन्मदिन को विकासशील इंसान पार्टी और निषाद विकास संघ तथा निषाद संघर्ष मोर्चा के संयुक्त आयोजन में मनाया जाएगा।
देव ज्योति ने यह भी कहा कि इस अवसर पर मुकेश साहनी अपनी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे तथा राज्य की राजनीति में पार्टी के संकल्प को जन जन तक लोगों तक पहुंचाने की भी बात कह सकते हैं। उनका यह भी कहना था कि मुकेश सहनी के बढ़ते राजनीतिक प्रभाव का ही असर है कि आज तमाम राष्ट्रीय या क्षेत्रीय दल मुकेश साहनी को अपने साथ लेकर चलने को बेताब है।
देव ज्योति का यह भी कहना था कि मुकेश सहनी और उनकी पार्टियों की ही नीति का असर है कि आज तमाम दल विकासशील इंसान पार्टी की हर एक गतिविधि को बारीक नजर से देखते हैं तथा मुकेश सहनी के संदेश पर अपनी प्रतिक्रिया भी देते हैं । पार्टी सुप्रीमो मुकेश साहनी के नेतृत्व में उनकी पार्टी बिहार की राजनीति में अपना अहम और अलग स्थान बना चुकी है।