ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली डाक पार्सल वैन से 2 करोड़ का गांजा बरामद, दो तस्कर भी गिरफ्तार क्लीनिक को डॉक्टर ने बनाया सेक्स रैकेट का अड्डा, 400 रुपए फीस लेकर चला रहा था जिस्मफरोशी का धंधा पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी कमांडो कैंप पर रॉकेट-ग्रेनेड से हमला, 4 जवान घायल मिलावटी दूध पीने से 16 लोगों की मौत, 3 ICU में भर्ती

Home / news / 31 जुलाई तक बढ़ाया गया लॉकडाउन, राज्य सरकारों ने लिया बड़ा फैसला

31 जुलाई तक बढ़ाया गया लॉकडाउन, राज्य सरकारों ने लिया बड़ा फैसला

26-Jun-2020 06:29 PM

DESK : भारत में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं. देश में अब तक 490400 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं. जिसमें 15300 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए राज्य सरकारों ने लॉकडाउन को बढ़ाने का बड़ा निर्णय लिया है.


पश्चिम बंगाल और आसाम में लॉकडाउन को बढ़ाने का फैसला राज्य सरकारों ने किया है. पश्चिम बंगाल में भी लॉकडाउन 31 जुलाई तक बढ़ा दी गई है. इस बात की घोषणा खुद राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने किया है. अब उन्होंने कहा कि राज्य में सुबह पांच बजे से रात 10 बजे तक लॉकडाउन में छूट दी जाएगी. सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि हम एक जुलाई से मेट्रो सेवाओं को फिर से शुरू करने के बारे में अधिकारियों के साथ चर्चा कर रहे हैं. बैठने की क्षमता भर यात्रियों के साथ मेट्रो सेवाएं शुरू करने पर विचार किया जा रहा है.


news image


पश्चिम बंगाल में फिलहाल जारी लॉकडाउन 30 जून को समाप्त होने वाला था. राज्य सचिवालय के सामने स्थित सभागार में सर्वदलीय बैठक में भाग लेने के बाद बनर्जी ने कहा कि नेताओं के बीच विचारों की भिन्नता थी, लेकिन आखिर में यह तय किया गया कि लॉकडाउन को कुछ ढील के साथ जुलाई के अंत तक बढ़ा दिया जाये.


news image


असम में भी लॉकडाउन की मियाद बढ़ा दी गई है. असम के स्वास्थ्य मंत्री हेमंत बिस्वा सरमा ने आज घोषणा की कि कोरोना वायरस के प्रसार की जांच करने के लिए गुवाहाटी में वर्तमान लॉकडाउन को अगले दो हफ्तों के लिए सोमवार से बढ़ा दिया है. उन्होंने कहा कि राज्य के कामरूप जिले में 28 जून की रात से संपूर्ण लॉकडाउन होगा.


news image


यह लॉकडाउन 14 दिनों तक चलेगा, यह निर्णय कोरोना के केस में लगातार वृद्धि के बाद लिया गया है. दवा की दुकानें लॉकडाउन के दौरान खुली रहेंगी.


news image


उधर दूसरी ओर, कोरोना संक्रमण को हुई बैठक में मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के साथ-साथ राज्य के तमाम वरिष्ठ मंत्री और अधिकारी मौजूद थे. यह बैठक इसलिए बुलानी पड़ी क्योंकि पिछले एक हफ्ते में बेंगलुरु शहर में कोरोना से संक्रमित मरीज़ों की तादाद लगभग दोगुनी हो गई है. पिछले चार दिनों में ही एक्टिव केस 919 से 1207 तक पहुंच गए और इस दौरान 11 लोगों की मौत हो गई. आने वाले दिनों में हालात और खराब हो सकते हैं. इसको ध्यान में रखते हुए नए कोविड ट्रीटमेंट सेंटर बनाए जा रहे हैं. हालांकि मुख्यमंत्री ने शहर में लॉकडाउन की संभावना से साफ इनकार किया है. उन्होंने कहा है कि लॉकडाउन का सवाल ही नहीं उठता.