Bihar Ration Card eKYC : बिहार में राशन कार्डधारियों को इस डेट तक हर हाल में करना होगा यह काम, डेढ़ करोड़ लाभुकों का कट सकता है नाम BJP सांसदों को जारी हुआ व्हिप: 9 और 10 मार्च को सदन में हर हाल में उपस्थित रहना होगा, जानें वजह LPG Price Hike : घरेलू रसोई गैस सिलेंडर महंगा, 14.2 किलो LPG के दाम में 60 रुपये की बढ़ोतरी, आज से लागू नया रेट बिहार का अगला सीएम कौन होगा, इस पर बेकार की माथापच्ची हो रही है: नीतीश खुद तय कर चुके हैं उत्तराधिकारी का नाम, इस नेता की होगी ताजपोशी Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary' ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary'
06-Mar-2020 05:20 PM
PATNA : कोरोना वायरस का कहर चीन से निकलकर अब धीरे-धीरे सारे विश्व के अन्य देशों में भी फैलते जा रहा है. भारत, अमेरिका, ब्रिटेन, नेपाल समेत विश्व भर में यह जानलेवा वायरस बढ़ते जा रहा है. इंडिया में कोरोना वायरस से जंग में सरकार पूरी तरह मुस्तैद दिख रही है. खुद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन दिल्ली एयरपोर्ट पहुंच गए. वहीं उन्होंने स्क्रीनिंग समेत तमाम इंतजामों का जायजा लिया. इस बीच सरकार ने कोरोना जांच के लिए बनाए गए लैब की लिस्ट जारी की है. अब तक 13 लैबोरेटरी में पहले से टेस्ट किया जा रहा था, जबकि 18 लैबोरेटरी में जांच की सुविधा आज से शुरू की गई है.
अगर आप कोरोना वायरस का टेस्ट कराना चाहते हैं तो इन 31 लैबोरेटरी में परीक्षण करा सकते हैं. सरकार ने लैबोरेटरी की लिस्ट जारी कर दी है. देशभर में कोरोना वायरस से पीड़ितों की संख्या अब 31 हो गई है. कोरोना को लेकर पूरा देश अलर्ट पर है. सरकार की ओर से जारी लिस्ट के मुताबिक, दिल्ली के एम्स, लखनऊ के केजीएमयू, जयपुर के एसएमएस, कोलकाता के एनआईसीईडी, गुवाहाटी के जीएमटी, नागपुर के आईजीजीएमसी, मुंबई के कस्तूरबा मेडिकल कॉलेज, अहमदाबाद के बीजे मेडिक कॉलेज, सिकंदराबाद के गांधी मेडिकल कॉलेज, बेंगलुरू के बीएमसीआरआई और एनआईवी फिल्ड यूनिट, चेन्नई के केआईपीएमआर और अलापुज्जहा के एनआईवी फिल्ड यूनिट में जांच की सुविधा है.
इसके अलावा आज यानी 6 मार्च से श्रीनगर के एसकेआईएमएस, जम्मू के जीएमसी, चंडीगढ़ के पीजीआईएमईआर, जोधपुर के एसएनएमसी, पटना के आरएमआरआईएस, डिब्रूगढ़ के आरएमआरसी, अगरतला के जीएमसी, भुवनेश्वर के आरएमआरसी, रायपुर एम्म, भोपाल एम्स, जबलपुर एनआईआरटीएच, तिरुपति के एसवीआईएमएस, पुडुचेरी के आईआईपीएमईआर, अमृतसर के जीएमसी, वाराणसी के आईएमएस बीएचयू, हल्दवानी के जीएमसी, जामनगर के एमपी शाह और थेनी के जीएमसी में भी जांच की सुविधा शुरू हो गई है.

दिल्ली में एक और मरीज को कोरोना हो गया है. ये शख्स मलेशिया और थाइलैंड कीयात्रा कर चुका है. मुमकिन है तभी संक्रमित होकर लौटा हो. ये मरीज उत्तम नगर का है. इस तरह देश में संक्रमित लोगों की तादाद 31 हो गई है. इसमें से तीन ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं, जबकि 16 इटली के नागरिक हैं. इस बीच स्वास्थ्य मंत्रालय ने एडवाइजरी जारी की है कि लोग भीड़ भरे आयोजनों में जाने से बचें और ऐसे आयोजन टाले जाएं जब तक कि हालात काबू नहीं हो जाते. राज्यों से कहा गया है कि ज्यादा लोगों की मौजूदगी वाले आयोजनों के लिए एहतियात के उपायों के बारे में जागरूकता लाए.