RailOne App : अब घर तक छोड़ेगी रेलवे! इस ऐप से टिकट के साथ बुक करें टैक्सी, रेलवे की नई सुविधा ने बदला सफर का तरीका Zomato से खाना मंगवाना हुआ महंगा, हर ऑर्डर पर अब देनी होगी इतनी प्लेटफॉर्म फीस, जानिए ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार Income Tax Rules 2026 : 1 अप्रैल से बदल जाएंगे इनकम टैक्स के नियम! HRA, बच्चों के भत्ते और गिफ्ट पर बड़ा अपडेट, सैलरी वालों को जानना जरूरी बिहार में शराबबंदी का सच: जहरीली शराब पीने से युवक की हालत गंभीर, अब उठ रहा यह सवाल 'मॉडल' पर महाभारत ! भाजपा की भद्द पिटवाने के बाद बैकफुट पर प्रवक्ता, विवाद बढ़ने और JDU से करारा जवाब मिलने के बाद पोस्ट किया डिलीट... दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा Bihar News : दो मासूमों से छिन गई मां! घर में घुसकर महिला की हत्या, जमीन विवाद बना मौत की वजह
30-Apr-2022 01:32 PM
By RITESH HUNNY
SAHARSA: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये है और शायद यही कारण है कि एक के बाद एक आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे है। ताजा मामला सहरसा जिले का है जहां नवहट्टा थाना क्षेत्र के डरहार ओपी इलाके में 30 वर्षीय युवक की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गयी है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।
मृतक की पहचान तीन वर्षीय सुरेंद्र यादव के रूप में हुई। जो डरहार ओपी क्षेत्र के नौला पंचायत के गढ़िया के रहने वाले थे। मृतक सुरेंद्र यादव की लाश सतौर पंचायत के कोयलामनी गांव के एक मक्का के खेत से मिलने से परिजनों से कोहराम मचा हुआ है। शुक्रवार को देर रात शव बरामद हुआ है। शव को देखकर ऐसा लगता है कि किसी ने गला रेतकर युवक की निर्मम हत्या कर दी है।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। पोस्टमार्टम के बाद लाश को परिजनों के हवाले किया गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। घटना के संबंध में परिजनों का कहना है कि मृतक सुरेंद्र यादव दिल्ली में काम करता है और कुछ दिन पहले ही वह दिल्ली से घर आया था। 28 अप्रैल को बलुआहा जाने की बात उसने अपनी पत्नी को बतायी थी। लेकिन उसके बाद से वह घर नहीं लौटा।
घर नहीं लौटने पर परिजन परेशान हो गये और उसकी खोजबीन करने लगे। लेकिन सुरेंद्र का पता नहीं चल पाया जब रात तक घर नही लौटा तो परिजनों ने खोजबीन शुरू किया लेकिन उसका पता नहीं चल सका। तभी इस बात की जानकारी मिली की एक लाश सतौर पंचायत के कोयला गांव स्थित मक्के के खेत में पड़ा हुआ है। जिसकी पहचान गढ़िया निवासी सुरेंद्र यादव के रूप में हुआ। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।