गोपालगंज में अधूरा नाला बना जानलेवा, ठेकेदार की लापरवाही से लोग परेशान मुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंका ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब फोटो से बनाई अश्लील रील… फिर शुरू हुआ ब्लैकमेल का खेल, 5 लाख और गहनों की मांग से दहशत में महिला नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार सीने पर हाथ लगाया, कपड़े फाड़े फिर… बिहार में महिला के साथ शर्मनाक हरकत; दो आरोपी गिरफ्तार 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश
29-Sep-2022 07:05 PM
DESK: कांग्रेस सांसद शशि थरूर और कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह 30 सितंबर को कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन करेंगे। जबकि राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने कांग्रेस अध्यक्ष पद की रेस से खुद को अलग कर लिया है।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद शशि थरूर ने सबसे पहले नामांकन पत्र लिया था। इस दौरान उन्होंने अपनी जीत का भी दावा किया था। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान शशि थरूर ने कहा था कि नामांकन करने के बाद ही पता चल जाएगा कि उन्हें देशभर से कैसा समर्थन मिल रहा है।
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह भी 30 सितंबर को नामांकन करेंगे। दिग्विजय सिंह का नाम सामने आने के बाद राजस्थान कांग्रेस में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार अशोक गहलोत को सबक सिखाने के लिए दिग्विजय सिंह को मैदान में उतारा गया है।
वहीं दिग्विजय सिंह के नामांकन की चर्चा के बाद अशोक गहलोत ने खुद को रेस से अलग कर लिया। सोनियां गांधी से मिलने के बाद गहलोत ने यह स्पष्ट कर दिया कि वे कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लड़ेंगे। वे राजस्थान का मुख्यमंत्री रहेंगे या नहीं यह फैसला सोनिया गांधी करेगी।